सांसद ने नियम 377 के अंतर्गत सदन में लगाया सूचना छोटी रेल लाइन को ब्राडगेज में बदलने का है मामला

सांसद ने नियम 377 के अंतर्गत सदन में लगाया सूचना

छोटी रेल लाइन को ब्राडगेज में बदलने का है मामला

ख़बरगंगा सह संपादक प्रकाश वर्मा

जामगांव(फिंगेश्वर)-महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू जी इन दिनों संसद सत्र के चलते दिल्ली में है वहाँ वे सत्र के दौरान समय कम होने के कारण सभापति महोदय के आदेश से क्षेत्र के समस्याओं को नियम 377 के अंतर्गत पटल पर रखा। विदित हो कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से धमतरी व राजिम तक प्रारंभ से ही छोटी रेलवे लाइन रही है,जिसे ब्राडगेज रेलवे लाइन में परिवर्तित करने हेतु पटरियों को उखाड़ा जा रहा है,भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आरम्भ करने की सूचना मिली है,चूंकि धमतरी और राजिम दोनो महत्वपूर्ण स्थान है एक ओर जहाँ धमतरी वनांचल बस्तर को राजधानी से जोड़ने का कार्य करती है तो दूसरी ओर राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग माना जाता है जिसका अपना अलग ही धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व है, यहाँ पर प्रतिवर्ष 15 दिनों तक मेला का आयोजन किया जाता है,जिसमे लाखो की तादात में श्रद्धालुओं का आगमन होता है।रेल विभाग द्वारा सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया है,लेकिन कार्य की गति धीमी होने के कारण काफी समय लगने की सम्भावना है,ऐसी स्थिति में इस क्षेत्र की जनता को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र की जनता को असुविधाओं से बचाने के लिए उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तीव्र गति से पूर्ण कराने की आवश्यकता है।अतः सदन के माध्यम से दोनों ही छोटी रेलवे लाइन को ब्राडगेज में बदलने की प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण करने हेतु माननीय मंत्री जी से निवेदन है कि विभाग को निर्देशित करने की कृपा करेंगे। जिस पर मंत्री जी द्वारा शीघ्र पहल हेतु आश्वासन दिया गया है।
उक्त कार्य पर सांसद जी को क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू जी,जिला पंचायत सदस्य शेखर साहूजी, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा जी, संजू चंद्राकर, महेश यादव,आशीष शर्मा,छाया राही, अंजू नायक,पूर्णिमा चन्द्राकर,देवकी साहू,मधु नथानी, अनिता यादव, सोम प्रकाश साहू,रूपसिंग साहू, आशीष शिंदे , भुनेश्वर साहू, रामू राम साहू, किरण सोनी,मुकेश दासवानी, राजु साहू, मनीष हरित, रिकेश साहू,युगल समदड़िया,तुसार कदम,मोंटू दुबे, नीरज शर्मा,विरेंद्र साहू,आशीष साहू, आशीष पाण्डेय,शरद यादव,लखन गोस्वामी,आकाश राजपूत,मोहनीश ठाकुर,राजू साहू,प्रकाश यदु, संजू साहू,मुकेश साहू, बलराम साहू प्रेमलाल टोडर, छगन साहू,डिगेश सिन्हा,ओमकार यदु, पुखराज साहू, लिकेश्वर साहू,भागवत साहू,लोमस तारक, अनिल साहू,हेमंत निर्लमकर, चंद्रहास साहू, प्रकाश साहू, लिलेश साहू, मनीष साहू