राजिम:- अंजीर के पेड़ की छाल चिकनी और सफेद रंग की होती है। इसका पेड़ मुख्य रूप से सूखे और धूप वाली जगह पर तेजी से उगता है और जड़ बेहद गहरी होती हैं। साथ ही यह पहाड़ी क्षेत्र में भी आसानी से पनप सकता है। इसके पेड़ की ऊंचाई 7-10 मीटर तक हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि अंजीर के एक पेड़ की उम्र करीब 100 वर्ष होती है।
फायदे :-
हड्डियों के लिए अंजीर के फायदे :- अंजीर को कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत माना जा सकता है। शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के लिए ये सभी गुण जरूरी हैं। अंजीर के गुणकारी तत्व हड्डियों पर प्रभावी तरीके से काम कर सकते हैं, जिससे उनकी मजबूती बढ़ सकती है। इसमें कोई दो राय नहीं कि हड्डियों के लिए कैल्शियम जरूरी है। यही कारण है कि हड्डियों की सेहत के लिए अंजीर खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है ।

रक्तचाप के लिए अंजीर के फायदे :- कई वैज्ञानिक शोधों में इस बात की पुष्टि की गई है कि अगर नियमित रूप से अंजीर का सेवन किया जाए, तो रक्तचाप को संतुलित रखा जा सकता है। अंजीर में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स, फिनोल और पोटैशियम मिलकर उच्च रक्तचाप की आशंका को कम कर उसे संतुलित बनाए रख सकते हैं। रक्तचाप को संतुलित रखकर अंजीर के यौगिक कोरोनरी हार्ट डिसीज यानी हृदय संबंधी पुरानी बीमारियों से रक्षा में भी कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, इसके कौन से यौगिक रक्तचाप को किस तरह सामान्य रख सकते हैं, यह जानने के लिए और शोध किए जाने की जरूरत है।
ऊर्जा का स्रोत :- दिनभर की भागदौड़ के लिए शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। इस ऊर्जा को कायम रखने के लिए भोजन के साथ अपनी डायट में अंजीर को भी शामिल करना बेहतर हो सकता है। सूखे अंजीर में 249 कैलोरी पाई जाती है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिल सकती है । इसलिए, अंजीर खाने के फायदे में ऊर्जा का स्तर बेहतर रखना भी शामिल है।
अंजीर के एंटीऑक्सीडेंट गुण :- गुणों की खान अंजीर को एंटीऑक्सीडेंट का प्रमुख स्रोत माना गया है। एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव के कारण ही अंजीर शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म कर कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। अंजीर का सेवन करने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की क्षमता बढ़ जाती है। इससे एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम कर सकता है। इस प्रकार कह सकते हैं कि अंजीर का यह गुण शरीर के लिए हितकारी हो सकता है। एनसीबीआई की ओर से उपलब्ध रिसर्च में भी कहा गया है कि अपनी डायट में अंजीर को जरूर शामिल करना चाहिए ।

यौन शक्ति के लिए अंजीर खाने के फायदे :- जहां अंजीर के सेवन से तमाम तरह की बीमारियों से बचाव हो सकता है, वहीं यह प्रजनन क्षमता और यौन शक्ति को बढ़ा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अंजीर की पत्तियों का अर्क शुक्राणुओं की गुणवत्ता व संख्या में वृद्धि कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शुक्राणुओं को किसी भी प्रकार की क्षति से बचा सकते हैं। वहीं, सूखे अंजीर के सेवन से महिलाओं की प्रजनन क्षमता भी बेहतर हो सकती है । हां, अगर किसी की समस्या गंभीर है, तो उसे डॉक्टर से इलाज जरूर करवाना चाहिए।
. प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिए अंजीर खाने के फायदे :- अगर हमारी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी नहीं होगी, तो कई बीमारियां हमारे शरीर को घेर लेती हैं। इसलिए, प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करना है, तो उसके लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अंजीर में पॉलीसेकेराइड नामक कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटर प्रभाव होता है। इम्यूनोमॉड्यूलेटर प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने का काम करता है। इसलिए, प्रतिदिन अंजीर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है ।

झुर्रियों को रोकने में अंजीर के गुण :- चेहरे पर असमय पड़ने वाली झुर्रियां खूबसूरती पर दाग साबित होती हैं। इससे बचने के लिए अंजीर का प्रयोग किया जा सकता है। अंजीर के फल का रस स्किन मेलेनिन और सीबम (शरीर से निकलने वाला एक प्रकार का तेल) के स्तर को कम कर सकता है। साथ ही यह स्किन को हाइड्रेट रख सकता है। इसलिए, अंजीर को हाइपर पिगमेंटेशन, कील-मुंहासों और झुर्रियों के इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है ।
बालों के लिए अंजीर के फायदे :- अक्सर पोषक तत्वों की कमी के कारण बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। चूहों पर की गई एक रिसर्च के अनुसार नारियल का तेल और सोयाबीन जैसे प्राकृतिक तत्वों के साथ अंजीर को मिलाकर तैयार किया गया फॉर्मूला बीटा कैरेटीन के उत्पादन को बढ़ा कर बालों के विकास को प्रेरित कर सकता है । वहीं, एक में रिसर्च पाया गया है कि अंजीर की पत्तियों का अर्क एंड्रोजेनिक एलोपिशिया (एक प्रकार का गंजापन) जैसी समस्या से बचाव में फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीइन्फ्लामेट्री और एंटी-एंड्रोजन गुण बालों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

अंजीर के नुकसान –
अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन नुकसान भी कर सकता है जो इस प्रकार है :
- अंजीर का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए, नहीं तो इसमें मौजूद शुगर मोटापे का कारण बन सकती है।
- उच्च रक्तचाप वालों को अंजीर खाने की सलाह दी जाती है, ताकि ब्लड ग्लूकोज व इंसुलिन की मात्रा संतुलित रह सके। इसलिए, कम रक्तचाप वालों को इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर करना चाहिए, वरना उनका रक्तचाप और कम हो सकता है ।
- संवेदनशील त्वचा वाले व्यक्तियों को अंजीर के पत्तों से कभी-कभी जलन और खुजली की समस्या हो सकती है। इसमें मौजूद फ्यूरोकोमोरिंस नामक तत्व त्वचा समस्याओं का कारण बन सकता है ।
- किसी-किसी को अंजीर खाने से एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए यह खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
