
राजिम :- अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान एवम् गायत्री शक्तिपीठ राजिम के मार्गदर्शन में शा. प्राथमिक नवीन शाला नवाडीह पथर्रा में नवप्रवेशी बच्चो का विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न हुआ। गायत्री शक्तिपीठ राजिम की मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता ने माता सरस्वती, भगवान गणेश जी एवम् पाठ्य सामग्रियों का पूजन कराते हुए बच्चों को छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से गलत आदतों को छोड़ने व विद्यालय में कैसे अनुशासित रहें जिससे कि हम सफलता प्राप्त कर सके इस पर प्रकाश डाला। साथ ही जून- जुलाई माह में जिन बच्चो का जन्म दिन था उनका जन्मदिन की महत्ता बताते हुए दीपक जलाकर जन्मदिन मनाया गया। और सभी बच्चो को दीर्घायु एवम् उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए तिलक वंदन किया गया। इस कार्यक्रम में सीता साहू ब्लॉक समन्वयक, शेखर यादव परिवाजक, कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत पुष्पा गोस्वामी सभापति सहित शिक्षक बज्रपात, तिजे कुमार आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
