अजय उजाला शावेज़ अहमद

रामपुर उत्तरप्रदेश :- रामपुर डीएम रविन्द्र कुमार मादंढ़ के निर्देश पर जिले की सभी विधान सभाओं में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। 11 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले एवं कैरियर काउंसलिंग का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र सभागार में किया जायेगा। जिला सेवायोजना अधिकारी निशात अंसारी ने बताया कि मेले में निजि क्षेत्र की पांच कंपनियां प्रतिभाग कर रहीं हैं। सेल्स एक्जीक्यूटिव, वेलनेस एडवाइजर, आप्रेटर प्रोडक्शन, आप्रेटर ट्रेनी, फिटर व इलेक्ट्रीशियन पदों के लिए भर्ती होगी। प्रतिभागी अभ्याथियों को साक्षात्कार के जरिये चयन किया जायेगा। जिसमें हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, पालिटेक्निक तथा योग्यताधारी अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक बेरोजगार 10 जुलाई तक अधिकाधिक संख्या में सेवायोजन पोर्टल पर जाकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए सेवायोजन पोर्टलपर अभ्यार्थी का पंजीकृत होना जरूरी हैं। अभ्यार्थी मेले में प्रतिभाग के लिए अपनी योग्यतानुसार पंजीयन कराये।
