विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछने लगी -काग्रेस ने बूथ स्तर से तैयारी प्रारंभ किया l 

मैनपुर :- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड़ पर आ गई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित करने के साथ राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने लगातार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है आज मंगलवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर विकासखण्ड के अमलीपदर एवं देवभोग में कांग्रेस के ब्लाॅक, बूथ, जोन, सेक्टर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष भावसिंह साहू, अध्यक्षता सिहावा के पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी श्रीमति अंबिका मरकाम, विशेष अतिथि जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, प्रदेश प्रतिनिधि तपेश्वर ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सेवन पुजारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू ने कहा आयोजित सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पार्टी के बूथ प्रभारी, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी घर घर पहुंचकर जहां एक ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है वही दुसरी ओर पार्टी को और अधिक मजबुत बनाना है। पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी अंबिका मरकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा सरकार की महत्वकांक्षी योजना गौधन न्याय योजना, भूमिहीन ग्रामीण मजदुर न्याय योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, राजीव गांधी युवा मितान योजना, सार्वभौम पीडीएस योजना के साथ कई योजनाएं आज वरदान साबित हुआ है। उन्होने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी के मजबुती के लिए कार्य करे आगामी चुनाव बिन्द्रानवागढ़ में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है, इस मौके पर प्रमुख रूप से गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंह साहू, सिहावा के पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी अंबिका मरकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, आदिवासी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जनक ध्रुव, प्रदेश प्रतिनिधि तपेश्वर राजपूत, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सेवन पुजारी, जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, देवभोग ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, अरुण सोनवानी, कुंजलराम यादव, सोदरराम कश्यप, आशीष पांडे, उमेश डोंगरे, सूरज शर्मा, भविष्य प्रधान, जयकुमार यादव, राजेश तिवारी, अरुण मिश्रा, भुवेंद्र मरकाम, सन्नदो ध्रुवा, अनामो राम बघेल, बासुदेव बीसी, भोजलाल मांझी, अमलीपदर ब्लॉक अध्यक्ष ललिता यादव, श्रवण सतपथी, भूमिलता, यादव, राजेंद्र कश्यप, भोज नेताम, अल्तमश खान, मनोज पांडे, मेघराम बघेल, नीलाधर साहू, जीवन यादव, देवानंद राजपूत, परेश्वर नागेश, सुरेश बघेल, यशवंत मरकाम, हलोराम नेताम, कुमेंद्र साहू, वरुण सोरी, विनोद यादव, खगेश्वर ध्रुव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।