सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी:- जिले के पोड़ी थाना अंतर्गत घरेलू विवाद में अपने सगे भाई पर टांगी से प्राणघातक हमला कर फरार युवक को पोड़ी पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.07.23 के रात्रि करीब 12:30 बजे प्रार्थी बुधराम पिता स्व० रामसिह निवासी साजापहाड महुआखाड़ी पोड़ी थाना आया जिसके सिर मे काफी चोट लगी थी प्रार्थी ने बताया कि घरेलू विवाद पर हत्या करने की नियत से गाली गलौज कर उसके सगे भाई प्रदीप सिहं ने उस पर फरसा जैसा टांगी से गले में वार किया है ,मैं झुक गया तो चोट सिर में लगी है दुबारा मारने को किया तो मैं भागकर थाना आ गया।आहत की स्थिति को देखते हुये तत्काल उसे शासकीय अस्पताल चिरमिरी भेजा गया ।आरोपी के विरूद्ध धारा 294,307,506 भा0द0वि० का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी. सिद्वार्थ तिवारी को दी गई तो उन्के द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।प्रकरण में आरोपी घटना घटित कर जंगल की तरफ फरार हो गया था,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी.सिहं के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोड़ी द्वारा तत्काल ही स्टाफ की टीम बनाकर व साजापहाड के कुछ लोगों को साथ लेकर घटना स्थल गये तथा फरार आरोपी प्रदीप सिहं जो जंगल की तरफ भागा था,उसे रात भर जंगल में तलास करते रहे।आरोपी जंगल में पुलिस को चकमा देकर पहाड़ियों में छिपता फिर रहा था, उसे लगातार तलास करने पर रात में आरोपी प्रदीप सिह को साजापहाड़ महुआखाड़ी में पकड़ा जा सका,पूछताछ कर उससे घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया तथा आरोपी प्रदीप सिह उर्फ बलवीर सिहं पिता स्व० रामसिह उम्र 27 वर्ष निवासी साजापहाड महुआखाड़ी थाना पोड़ी को गिरपतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिह,प्रधान आरक्षक दानिश शेख, अशोक एक्का, संदीप बागीस, आरक्षक मो० सहवाज,नियाजुददीन, सैनिक संतोष सिंह, नितेश्वर मरकाम आदि की सराहनीय भूमिका रही।
घरेलू विवाद में युवक ने अपने सगे भाई पर टांगी से किया प्राणघातक हमला।
