मुड़ागांव(कोरासी)-ग्राम पंचायत करकरा के आश्रित ग्राम कोरासी के वाड नंबर10और 11की गली बारिश के दिनो मे किचड़ से सराबोर हो जाता है ग्रामीणों को किचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है इस वाड मे ग्राम के सभी ग्रामीणों का आना जाना 24घण्टे रहता हैं बारिश के दिनों मे किचड़ भरी रास्ते से चलना पड़ता किचड़ मे लोग बिछल कर गिर जाते है इस वाड 10-11 की गली वासियों ने शीशी रोड़ की मांग कई वर्षों से करते आ रहे है लेकिन अभी तक शीशी रोड़ नही बन पाया है ग्रामीणों को अभी भी किचड़ भरी रास्ते से चलना पड़ रहा जिससे ग्रामीणों को चलने मे भारी समस्या हो रही है ग्रामीणों ने शीशी रोड़ निर्माण करने की मांग शासन प्रशासन से की है।
