सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी रिपोर्ट के 24 घण्टे के अंदर आरोपी हिरासत में

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी रिपोर्ट के 24 घण्टे के अंदर आरोपी हिरासत में

वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सांकरा के युवक ने लिया था पैसा

संवाददाता अनीश सोलंकी खबर गंगा

मैनपुर:- गरियाबंद जिले के एक युवक को वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम से सांकरा के युवक ने 5 लाख रुपये ऐंठ लिए नौकरी नही लगने पर पीड़ित परिवार ने दर्ज करवाई रिपोर्ट पीड़ित के रिपोर्ट पर मैनपुर पुलिस ने आरोपी को सांकरा से किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार सांकरा निवासी हितेश सिन्हा पिता महेश सिन्हा द्वारा झरियाबाहरा निवासी चेतनदास से नौकरी लगाने के एवज में 5 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी किया युवक के नौकरी नही लगने से युवक के पिता लक्ष्मीदास मुरचूलिया माता तारा बाई के द्वारा 21/03/2021 को मैनपुर थाने में शिकायत आवेदन पेश किया गया जिसपर मैनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम द्वारा गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के कुशल मार्गदर्शन में आज अपने स्टाफ के साथ सांकरा पहुचकर घेराबंदी कर आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार किया पुलिस द्वारा आरोपी हितेश सिन्हा को अपनी अभिरक्षा में लेकर मैनपुर थाने लाया गया जहां आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत आज 22/03/2021 विधिवत गिरफ्तारी पत्रक बनाकर अपराध अजमानतीय होने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में विवेचना अधिकारी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रूपेश डांडे, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ,सउनि सुरेश निषाद, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह नरेटी, दिलीप सिन्हा, कपूरचन्द नेताम,अजय राजपूत,चन्द्रशेखर ध्रुव,तीजउ राम गौर, मेलाराम टण्डन,बीरबल नेताम ,भूपेंद्र साय पैकरा की महती भूमिका रही।