
इन्द्री-बिन्दर शर्मा इन्द्री
करनाल :- करनाल रेंज में नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्जीय अपराधियों/गिरोह की धरपकड़ के लिए माह जून 2023 में एक विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थो व दवाएं जब्त की गई। करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता जी के दिशा निर्देशानुसार जून माह के दौरान करनाल रेंज के अंतर्गत तीनो जिलों करनाल, कैथल व पानीपत में नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले दोषियों/गिरोह का पता लगाकर उनकी धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। विशेष अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता जी ने बताया कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग या मादक द्रव्यों का सेवन एक विकार है जो आदत बनाने वाली दवाओं के अत्यधिक उपयोग और काउंटर दवा के दुरुपयोग के कारण होता है जो बदले में कई नकारात्मक निष्कर्षों के साथ गंभीर लत और निर्भरता की ओर जाता है। नशीली दवाओं का उपयोग और लत दुनिया में बहुत सारी बीमारी और अक्षमता का कारण बनती है। समाज को नशे की लत से बचाने के लिए माह जून में नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले दोषियों/गिरोह की धरपकड़ के लिए एक जून, 2023 से करनाल रेंज में विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए रेंज के अंतर्गत तीनो जिलों के सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले दोषियों/गिरोह का पता लगाकर उनकी धरपकड़ के लिए शीघ्रता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे ताकि समाज को नशे की गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि रेंज के विभिन्न थानों में दर्ज नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधों में सजा काट चुके दोषियों अथवा जमानत पर आए हुए आरोपियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि वह भविष्य में इस प्रकार के अपराध में संलिप्त न हो। इस आपरेशन के तहत करनाल मण्डल के तीनो जिलो में कुल मादक पदार्थो में गांजा 28 कि.ग्रा. 615 ग्रा., चरस 3 कि. ग्रा. 872 ग्रा., अफीम 2 कि.ग्रा. 956 ग्राम, चुरा पोस्त 1 कि. ग्रा. 770 ग्रा., डोडा 10 कि. ग्रा. 500 ग्रा., हिरोईन 22 ग्रा., स्मैक 57 ग्रा. 85 मि.ग्रा तथा 12000 टबलेट व 70 MTP Kit, 29 इंजैक्शन बरामद किए जा चुके है। 93 पर्वू अन्र्तराज्जीय अपराधियों को चैक किया गया है व 7 हिस्ट्रिशीट तथा 5 गैंग पकड़े गए है। इस अभियान के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल, करनाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप समाज सेवी के रुप मे काम करके पुलिस के साथ सहयोग करे। यदि कोई नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी करता हो तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दे, ताकि समाज को नशे जैसे गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।
