ग्राम पीपरछेड़ी में इन दिनों जंगली जानवर तेंदुआ का आतंक मचा हुआ है।

मुड़ागांव(कोरासी)- छुरा ब्लॉक के ग्राम पीपरछेड़ी में इन दिनों जंगली जानवर तेंदुआ का आतंक मचा हुआ है।रात के अंधेरे में गांव के समीप आकर खुले में घूम रहे मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। गांव के गली मुहल्लो से पशुओं को उठाकर ले जा रहे हैं। यहां तक की घर से भी उठाकर ले जा रहे हैं।यह सिलसिला लगातार जारी है। बेजुबान जानवरो को अपना शिकार आये दिन यह तेंदुआ बना रहा है। ग्राम पीपरछेड़ी जंगल पहाड़ से घिरा हुआ है।आये दिन जंगली जानवर तेंदुआ भालू आते रहते हैं।शाम को लोग घर से बाहर निकल नहीं रहें हैं।शाम होते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है।लोग काफी घबराये हुए हैं।खासकर छोटे बच्चों को लेकर माता पिता चिंतित हैं। ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है।