
रायपुर :- केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर एवं राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जो कि 1 जुलाई 2023 से 15 जुलाई 2023 तक चलेगा। शुभारंभ के अवसर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ के सुब्रमण्यम, राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ के सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में विनोद कुमार, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशन लाल साहू उप महानिदेशक राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय रायपुर द्वारा की गई | इस अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय रायपुर के उप निदेशक आशुतोष अवस्थी एवं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर के प्राचार्य सुजीत सक्सेना रहें।

मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए छात्रों को कहा कि ग्रीन हाउस प्रभाव के कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। अपने व्यक्तिगत जीवन एवं व्यवसायिक जीवन के अतिरिक्त समाज में रहने के कारण हर व्यक्ति की को सामाजिक जिम्मेदारियां होती है जिनमें से एक जिम्मेदारी यह भी है कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण करें। विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार द्वारा दैनिक जीवन में सफाई का महत्व बताते हुए विश्व को सुंदर बनाए रखने में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला गया और भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता तथा वृक्षारोपण अभियानों की सराहना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोशनलाल साहू ने कहा कि स्वच्छता जागरूकता के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं अभियान संचालित किए जा रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर के प्राचार्य सुजीत सक्सेना ने बताया कि विद्यालय स्तर पर वह पिछले 2 सालों से वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं जिसमें छात्र-छात्राएं अपने जन्म दिवस के अवसर पर एक वृक्ष लाकर लगाते हैं और उसका पूरा देखभाल कर खुद ही करते हैं। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा बीच- बीच में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है जिससे विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनी रहे साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में ग्रीनरी पर फोकस करते हुए वृक्षारोपण किए जाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में संजय बिसेन, दीपा सराफ, तनवीर अहमद, उत्तम नागपुरे, उमा भारती, संदीप फुलझेले, दीपक प्रधान सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहें।
