संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड
मगरलोड :- 424 पशुओं को एकटंगिया व गलघोटू रोग से बचाव हेतु घर-घर जाकर टीकाकरण गया गया। जिसका शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच जागेश्वरी ठाकुर देव ध्रुव मां लक्ष्मी कर कमलों पूजा अर्चना कर किया गया। साथ ही चरवाहों को चरवाहा मानदेय दिनेश यादव व चंपालाल यादव को सरपंच के कर कमलों प्रदान किया गया शिविर में मुख्यता पशु उपचार 148, दवा वितरण 209, कृत्रिम गर्भाधान 01 बधियाकरण 3, जूं किलनी दवा छिड़काव 235, कृमि नाशक दवा पान 248, पीपीआर टीकाकरण बकरियों में 120, लाभान्वित ग्राम 01, एवं लाभान्वित कृषक 102 किया गया। शिविर में विभाग से डॉ प्रमोद कुमार ठाकुर धमतरी पशु चिकित्सा अधिकारीयों में जीआर मांडले मेघा, आर के बंजारे खिसोरा, विनोद ध्रुव संस्था प्रभारी खिलेश्वर साहू साँकरा, नंद कुमार यादव धनेंद्र साहू यशवंत निषाद कमलेश गुलशन साहू महेश निषाद पशु सखी डाली साहू एवं चरवाहे व ग्रामीण उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।
