बेलरदोना से शुक्लाभाठा सड़क मार्ग जो पिछले कई वर्षों से चलने के लायक नहीं।

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

धमतरी :- मगरलोड विकासखंड अंतर्गत बेलरदोना से शुक्लाभाठा सड़क मार्ग इतना जर्जर हो गया है। कि बरसात के दिनों में पैदल चलना मुश्किल हो जाता हैं। विदित हो कि एक वर्ष पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा चक्का जाम वह धरना प्रदर्शन कर सड़क निर्माण करने की मांग किया गया था। धरना स्थल पर आए हुए अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही सड़क निर्माण करने की आश्वासन दिया गया। तब कहीं जाकर चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन को स्थगित किया गया। लेकिन आश्वासन के एक वर्ष बाद भी सड़क निर्माण नहीं किया गया है यह सोचने वाली बात है। कि कई गांव के लोग जैसे, गाडाडीह, कपालफोड़ी, धौराभाठा, नवागांव डूमरपाली, नारधा, आमाचानी, खिसोरा, हसदा, के ग्रामीणों, विद्यार्थी एवं राहगीरों का ब्लाक मुख्यालय पहुंचने का केवल यही एक मार्ग हैं। इस सड़क का ग्राम बेलरदोना से शुक्लाभाठा के बीच लगभग दो किलोमीटर इतना खराब है कि इसमें दोपहिया चारपहिया वाहन वाले को इस दो किलोमीटर के सड़क मार्ग का सफर करना बहुत ही मुश्किल है। इसी मार्ग में मुख्यालय के आला अधिकारियों का हमेशा आना जाना रहता है। उसके बावजूद भी अभी तक इस सड़क में सुधार नहीं आना यह सोचनीय विषय है। ग्राम शुक्लाभाठा के जागरूक ग्रामीण लालेश्वर सिन्हा द्वारा सड़क निर्माण के प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्र लिख चुका हैं इसके बाद भी आज तक सड़क निर्माण नहीं किया गया। अधिकारियों के गलती को अब जनता को बरसात के दिनों में भुगतना पड़ेगा।

भाजपा नेता नरेश सिन्हा – यदि एक माह के अंदर सड़क निर्माण नहीं होता है तो पुनः चक्का जाम कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसका पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन का होगा।जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू – प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए राशि पास हो गया है लेकिन राशि कम पास होने के कारण अभी सड़क निर्माण रुका हुआ है।

प्रधानमंत्री सड़क योजना अधिकारी-इस सड़क का टेंडर लग गया है कुछ दिन बाद कार्य प्रारंभ हो जाएगा।