ग्राम खड़मा में छत्तीसगढ़ कलार समाज भवन का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मुड़ागांव(कोरासी)-विगत दिनों ग्राम खड़मा में छत्तीसगढ़ कलार समाज भवन का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लक्ष्मी  साहू, जिला पंचायत सदस्य जिला गरियाबंद, क्षेत्र क्रमांक छुरा 02 रहीं जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता  रूपसिंह साहू सामाजिक कार्यकर्ता ने की। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिवलाल सिन्हा मंडलेश्वर सिन्हा समाज परिक्षेत्र छुरा , भुखन लाल सिन्हा पूर्व मंडलेश्वर छुरा परिक्षेत्र,  निर्मला सिन्हा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छुरा परिक्षेत्र, सचिव  हेमंत सिन्हा, कोषाध्यक्ष, हरिराम सिन्हा, तिलेन्द्र साहू उप सरपंच ग्राम-खड़‌मा,  जग‌बाई ध्रुव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत खड़मा त्रिलोचन साहू,  लक्ष्मीदास सोनवानी, रेखचंद साहू प्रमोद शर्मा आदि क्षेत्र के वरिष्ठ जन तथा छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रांतीय कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य खेमलाल सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी  से  लक्ष्मी साहू ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि खड़‌मा जोन के कलार समाज की एकता अनुकरणीय है तथा भविष्य में भी यह एकता कायम रहना चाहिए तथा इस आतिथ्य से प्रसन्न होकर उन्होंने सिन्हा समाज भवन के लिए अहाता निर्माण हेतु तीन लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  रूपसिंह साहू ने इस सम्मान के धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयास से इस समाज के लिए पांच लाख रूपये स्वीकृत कराकर सामुदायिक भवन का निर्माण आप सभी के सहयोग से ही हो पाया है। सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि  शिवलाल सिन्हा ने समाज के लोगों को शिक्षा एवं समाज हित में बढ़‌चढ़ कर भागीदार होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आभार प्रकट करते हुये निर्मला सिन्हा ने सभी अतिथियों को अपने अमूल्य समय प्रदान करने धन्यवाद किया । कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सिन्हा ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खेमलाल सिन्हा, प्रेमलाल सिन्हा, गुलशन सिन्हा, हेमलाल सिन्हा, किशन लाल सिन्हा, भुपेश सिन्हा गणेश राम सिन्हा, जोहत राम सिन्हा, डायमंड सिन्हा, रूपसिंह सिन्हा, मनहरण सिन्हा, अमृत लाल सिन्हा, लेखराम सिन्हा, अशोक सिन्हा के साथ-साथ क्षेत्र के  यादराम साहू, संतराम यादव, जीवन लाल छत्रपाल, भानु साहू करचाली, गणेश राम ध्रुव सरपंच ग्राम पक्तिया ने अपनी महति उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को गौरव प्रदान किया।