
मुड़ागांव(कोरासी)-संकुल केन्द्र जरगांव के अन्तर्गत प्राथमिक शाला नवाडिही तथा प्राथमिक शाला कटेलपारा में उत्साह पूर्वक शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया।खीर पुड़ी खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसरपंच अध्यक्षता प्राचार्य प्रेमसाय साहू ने किया। विशेष अतिथि संकुल समन्वयक प्रेमनारायण ध्रुव थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेमनारायण ध्रुव संकुल समन्वयक ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का स्वागत सत्कार तिलक लगाकर करते हैं ताकि बच्चे शिक्षा के मंदिर में अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करें। यह एक उत्सव का वातावरण है। बच्चे अपने माता पिता के चरण स्पर्श कर स्कुल आये और स्कुलो में अपने गुरूजनो का भी चरण स्पर्श करें। गुरू के वचनों को आत्मसात करें।

कार्यक्रम को संकुल प्राचार्य प्रेमसाय साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक प्रेमनारायण ध्रुव, संकुल प्राचार्य प्रेमसाय साहू, प्रधानपाठक कन्हैयालाल यादव प्रदीप पाण्डेय व्याख्याता, रामेश्वरी मांझी,डिगेश्वरी दिवान, रामबती ध्रुव, विकास शुक्ला, चरणदास धृतलहरे, कुंती टाण्डे,सोराम कमार, राजाराम तीरधारी, पुरूषोत्तम ध्रुव, मोतीलाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।
