संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- मगरलोड ब्लॉक मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत डूमरपाली मे एनिकेट रिपेयरिंग कार्य का भूमि पूजन मंगलवार को सिहावा विधायक के कर कमलों में संपन्न हुआ। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग एनीकट मरम्मत कार्य 102 लाख की लागत से जनवरी में स्वीकृत हो गया था।जिसका पिछले डेढ .दो माह से वहां पर मरम्मत कार्य शुरू हो गए हैं। लेकिन जल संसाधन विभाग के माध्यम से स्थानीय क्षेत्रीय विधायक डा लक्ष्मी ध्रूव के कर कमलों से काम शुरू होने के 2 महीने बाद दोबारा भूमि पूजन भरी बारिश में स्थानीय लोगों के जानकारी के बगैर संपन्न करा दिया गया।यह सोचने वाली बात यह है

कि ऐसा क्या इमरजेंसी आ गई थी कि शिलालेख में लिखे अतिथियों के बगैर भरी बारिश में बरसती पानी में भूमि पूजन किया गया । न कार्यक्रम की कोई रुपरेखा थी न ही क्षेत्र की जनता की उपस्थिति थी।जबकि धमतरी से गरियाबंद जिले को जोड़ने वाली क्षेत्र के एकमात्र रास्ता है।इनकी मरम्मत होने से स्थानीय एवं क्षेत्रवासियों के गरियाबंद जिले के कोपरा, फिंगेश्वर, राजिम,गरियाबंद, छुरा जतमई, घटारानी, की दूरी बहुत कम समय में हो जाती है ।जिनसे लोगों को आवागमन में काफी सुविधाएं मिलती है।स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी की डूमरपाली कोपरा एनीकेट निर्माण हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। यह निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई थी जिनके कारण इतना कम समय में पूरा खराब हो गया ।

डूमरपाली कोपरा एनिकेट की मरम्मत की जाए। जिनसे स्थानीय छात्र-छात्राओं ,मजदूरों, किसानों एवं व्यापारियों को एक जिले से दूसरे जिले के आवागमन में सुविधाएं प्राप्त हो सके। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग से डूमरपाली कोपरा एनीकट मरम्मत कार्य एक करोड़ की ऊपर की राशि स्वीकृति दी है जिनका काम पिछले 2 महीने से चल रहा है काम चलते रहने के बीच में भूमि पूजन का कार्य हुआ जिससे आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है आमतौर पर किसी भी शासकीय निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद और कार्य शुरू होने के पहले भूमि पूजन किया जाता है और क्षेत्र के लोगों ने अब तक यही देखा है लेकिन चलते कार्य में भूमि पूजन का विषय लोगों के चर्चा में जमकर हो रही है कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग धमतरी के अधिकारी ने कहा की विधायक के बोलने पर दोबारा भूमि पूजन किया गया इनका इस एनिकेट मरम्मत कार्य का वर्चुअल भूमि पूजन मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हो गया था। अभी औपचारिकता निभाने के लिए भूमि पूजन मेरे उनुपस्थिति में किया गया ।
ग्राम पंचायत डूमरपाली सरपंच गवेन्द्र कुमार साहू ने कहा
डुमरपाली कोपरा एनिकेट मरम्मत कार्य जल संसाधन विभाग से स्वीकृत हुआ है जिसमें पिछले 02 महीने से काम शुरू हो गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम का कोई जानकारी मेरे पास नहीं है ।
