सुकमा :- जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में स्वामी आत्मानंद स्कूल दोरनापाल में नवीन शिक्षा सत्र 2023-24 शाला प्रवेश उत्सव बड़े हरसोल्लास के साथ मनाया गया। आज शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ दोरनापाल स्थिति स्वामी आत्मानंद स्कूल में किया गया जिसमे जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, दोरनापाल नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता माड़वी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष माड़वी देवा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष यूथ पति यादव, एल्डर मेन लक्ष्मण यादव, और पार्षद पुनेम हुर्रा, पार्षद राधा नायक, पुष्पलता भदोरिया, व स्कूल के समस्त शिक्षकगण भी मौजूद रहे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा ने नए छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति अनुशासित रहने और मन लगा कर पढ़ने के लिए कहा।

जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता माड़वी, जनपद उपाध्यक्ष माड़वी देवा ने नए प्रवेशित छात्र- छात्राओं को तिलक लगा कर मिठाई खिलाई और शाला प्रवेश करवाया, साथ ही गणवेश, पाठ्य पुस्तक भी वितरण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता माड़वी द्वारा प्रवेश उत्सव, गुणवत्ता एवं शालेय गतिविधियों की जानकारी बच्चों को दी एवं छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए लक्ष्य बनाकर पढ़ने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने शिक्षक, माता पिता के प्रति आदर भाव रखने की बात कही।
