
प्रतापपुर :- चुनाव नजदीक आते ही चुनावी पार्टियों में सक्रियता बढ़ने लगी इसी के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिव भजन सिंह मरावी एवं उनके प्रतिनिधि जिला कॉग्रेस आदिवासी अध्यक्ष शिव भजन सिंह मरावी जनपद प्रतापपुर के पंचायत मानी, पहिया, खूनशी, बरौल, मायापुर, मजगवा मे एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम का आयोजन किये इसके तहत पंच सरपंच

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्थानीय ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याएं जिसमें स्टॉप डेम, पुल, पुलिया, सीसी रोड निर्माण इत्यादि अपनी मांगे रखी इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी को आश्वस्त किया कि जिला स्तर पर जो कार्य होंगे हम उसे सामान्य प्रशासन की मीटिंग में रखेंगे और इसका जिला से कार्य करवाएंगे इसके अलावा जो कार्य जनपद के अधीन होगा उसे जनपद के द्वारा और जो कार्य राज्य शासन के लायक होगा वह हम अपने क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के माध्यम से करवाएंगे।

इस दौरान मजगावा, एवं रंमगावा पंचायत के कोडाकू जनजाति जो कि 40 परिवार 30 वर्षों से वन भूमि पर जीवन यापन कर रहे हैं अपनी समस्या बताते हुए कहा कि हमें वन भूमि पर अधिकार पट्टा देने का आश्वासन पूर्व सरकार ने भी किया था परंतु अभी तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई कई बार सरकारी कर्मचारी अधिकारी आते थे फार्म भरवा अंगूठा लगवा कर ले जाते थे और पूछने पर बताते थे कि आप लोग के लिए कार्यवाही चल रही है जल्द ही आप लोगों को पट्टा मिल जाएगा परंतु अभी तक इस संबंध में कुछ भी नहीं हुआ है। आप लोगों पर हम लोगों को पूरा विश्वास है कि आप इस कार्य को अवश्य करवाएंगे क्योंकि पूर्व में भी आपने छोटे-मोटे हमारे पंचायतों का कार्य किया है।

इसकी जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष को दी गई अध्यक्ष जी का कहना था कि इसके बारे में हमें अभी तक कोई जानकारी नहीं प्राप्त है अभी हम इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते जिला में जाकर संबंधित विभाग से जानकारी लेने के पश्चात ही कोई ठोस कदम उठाएंगे इसके लिए आप लोग आस्वस्त रहें। इसी क्रम में पहिया पंचायत के सरपंच पंच एवं ग्रामीणों ने बांध के लिए मांग रखी एवं बांध के लिए जगह भी बताई गई जो काफी उपयुक्त है सभी का कहना था कि अगर बांध बन जाएगा तो गांव के साथ-साथ कई गांव की खेती इससे सिंचित की जा सकती है जिससे किसानों के आय के साधन बढ़ जाएंगे अभी तक एक फसली खेती की जाती है बांध बनने से दू फसली खेती आराम से की जा सकती है। अध्यक्ष ने बांध के लिए कहा कि इस का सर्वे कर लिया गया है यह मेरी जानकारी में है साथ ही बजट में भी इस को शामिल किया गया है अभी तो बरसात का समय है संभव नहीं है बरसात के तत्काल बाद बांध का कार्य स्टार्ट हो जाएगा इसके लिए आप सभी निश्चिंत रहें। तत्पश्चात जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन मरावी सिंह ने भी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में एवं कृषि से संबंधित कृषि विभाग द्वारा एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा जो भी कृषकों के हित में शासन अनुदान दे रही है उसकी जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गई एवं कहां गया कि अगर कोई भी आवश्यक कार्य पड़ता है

आपका अगर निजी भी कार्य है तो मेरा फोन नंबर ले लीजिए जब जरूरत पड़े मेरे से संपर्क करिए मैं आपके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा एवं आपके हर कार्य को कराने का प्रयास करूंगा। मरावी ने विशेष जोर देकर कहा कि सुनने में आया है कि कुछ लोग आपके बैंक वगैरा की जानकारी लेना चाहते हैं तो इसके लिए मैं बता दूं कि किसी भी व्यक्ति को आप अपने बैंक का अकाउंट नंबर पासबुक या मोबाइल में किसी प्रकार के जानकारी ओटीपी मांगी जाती है तो उसको बिल्कुल ही ना दें। अन्यथा आपके साथ बहुत बड़ा धोखा हो सकता है। अंत में सभी पंचायतों के सरपंच पंच अध्यक्ष एवं उनके साथ में आए हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल कमेटी के अध्यक्ष कुंदन मिश्रा आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष रामचंद्र दलसा रूद्र प्रसाद रामअवतार जयसिंह अमर सिंह मयंक जयसवाल हरि कुशवाहा एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
