बीमा के दावे निपटाने नोडल अधिकारी नियुक्त l 

बीजापुर :- जिले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के दावे का निपटान हेतु कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आदेश जारी करते हुए जिला पंचायत सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। बीमा राशि के दावा हेतु हितग्राहियों को होने वाली तकनीकी परेशानियों का निराकरण में सहयोग करेंगे। इनका दायित्व होगा कि बैंकर्स एवं दावाकर्ता के बीच समन्वय स्थापित कर क्लेम राशि नामांकित व्यक्ति तक प्रदाय कराने में सहयोग करेंगे।