नगर की शैक्षणिक संस्था प्रयास पब्लिक स्कूल कोपरा में सोमवार को ग्रीष्मावकाश पश्चात पुनः कक्षाएं प्रारम्भ हुई।

कोपरा :- इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने सभाहाल में प्रार्थना उपरांत “विद्यारंभ संस्कार” का आयोजन गायत्री परिवार से आये प्रभा साहू, सीमा साहू, अंजु साहू, प्रिया मारिनारा, नीलम साहू के मार्गदर्शन में कर भरतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ बच्चों को इस सत्र में पूरी ऊर्जा के साथ अपनी पढ़ाई के प्रति कृतसंकल्पित होकर आगे बढ़ने व अपने सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प कराया।

प्रबंधक पुष्कर गोस्वामी ने अपने सन्देश में कहा कि समर वेकेशन उपरांत आप सभी का विद्यालय में पुनः स्वागत है।आप सभी पुनः उसी लय, उसी ऊर्जा के साथ अपनी-अपनी कक्षाओं में सफलता के आयाम गढ़ने तैयार हो जाइए और इस वर्ष जो पूर्व के छात्र छात्राओं ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है, उनका अनुसरण करते हुवे नए प्रतिमान अपने लिए अपने परिवार ,नगर एवम जहाँ आप विद्याध्ययन कर रहे है उस विद्यालय के लिए गढ़िए। ततपश्चात नए व पूर्व प्रवेशी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों का स्वागत हुआ।

पहली बार प्रवेश ले रहे छोटे बच्चों में विशेष उत्साह छाया रहा ,उनके कक्षा शिक्षकों के मार्गदर्शन में उनका भव्य स्वागत हुआ। मनमोहक रंगों से बने “वेलकम बैक टू स्कूल” साइन बोर्ड को अपने हाथों में लेकर नन्हे-मुन्हे बच्चों ने स्कूल आगमन की खुशियां दिखा माहौल में समा बांध दिया। विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम के पश्चात कक्षानुसार बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रवेश कर पूरी तन्मयता के साथ पढाई में जुट गए।आज सुबह से हो रही तेज बारिश भी बच्चों के साथ साथ अभिभावकों के स्कूल के प्रथम दिवस के प्रति उत्साह को फीका नही कर पाई व ग्रीष्मावकाश की अवधि उपरांत पुनः हुए आज इस मनभावन आगाज में बच्चों की हँसी ठिठोली मस्ती ने पुनः लंबे अवकाश के बाद विद्यालय की रौनकता को बढ़ा दिया। इस दौरान प्राचार्य युगलकिशोर साहू एवम् शिक्षक स्टाफ सहायक प्राचार्य किरण भारती, लल्ली तारक, यामिनी साहू, हेमलता महिलांगे, अनामिका यादव, प्रीतम साहू, श्रेष्ठा तारक, गीतांजलि महिलांगे, खुशबू साहू, इंदु साहू, कृष्णा साहू, नंदनी साहू व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार प्रभारी प्रीतम कुमार साहू ने दी।