
मुड़ागांव(कोरासी) :- अंचल के ग्राम मुड़ागांव, रानीपरतेवा, करकरा, कोरासी, करचाली,द्वारतरा, बम्हनी, कुरेकेरा, खड़़मा, मड़ेली, पीपरहट्ठा, पीपरछेड़ी, कनेसर, बोईरगांव, पक्तियां, जुनवानी, लोहझर, खैरझिटी, ओनवा, रवेली, आदि क्षेत्र के गाँव मे आषाढ़ महिने के अंन्तिम सप्ताह मे झमाझम ठण्डी हवाओं के साथ अनवरत बारिश से सभी तरफ पानी ही पानी नजर आ रहे हैं।झमाझम बारिश से अब खेती किसानी का कार्य प्रारंभ होगा।आषाढ़ के लम्बे दिनों के बाद पानी की बरषा हुई है। लोगों को तेज धूप गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं बरसात में क्षेत्र के कुछ गांवों मे बिजली गुल लगातार हो रही है।रात रात भर बिजली गुल रहती है। ग्राम मड़ेली में पहली बरसात के दिन अधिकांश मुहल्लो में रात भर बिजली गुल रही।लोग रात भर परेशान रहे। बरसात के दिनों में जहरीले जीव जन्तु हमेशा रात के अंधेरों में रेंगते रहते हैं। कल ही एक व्यक्ति को बिच्छू डंक मार दिया। काफी दिनों के बाद पानी गिरा है। इससे लोगों में काफी खुशी हुई है, वहीं खेती किसानी के कामों में तेजी आऐगी किसानों के चेहरे खील गये है। पर लगातार दो दिन से दिन रात बारिश होने से खेतों में अधिक पानी होने के कारण हल नहीं चल पायेगा खेतो का कार्य रुका रहेगा। खेतों में हरियाली लौटेंगी पेड़ पौधे हरे भरे होंगे।नदी नालों में पानी आने से सभी जीव जन्तु प्रशन्न होंगे।बाड़ी बखरी में साग सब्जी को लोग लगायेंगे तो वहीं सब्जियों के दाम सस्ते होंगे। पानी गिरने से बच्चे भी काफी प्रफुल्लित नजर आये क्योंकि 26 जून से स्कुल खुल गये है। चहुंओर पानी ही पानी नजर आ रहे हैं। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अधरो में मुस्कुराहट से किसानों ने खेतों की ओर चलने लगें हैं।तेज हवा के झोंको ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया है। अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अंचल में कम ही बारिश आंका जा रहा है। मूसलाधार बारिश की फिर भी लोगों में इंतजार है। आषाढ़ बीतते बीतते आख़िरी आषाढ़ में बदरा बरसे तभी लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने रात्रि में होने वाले बीजली गुल नहीं करने की मांग की है।
