स्कुल खुलते ही पहले ही दिन बच्चों की धमाचौकड़ी प्रारंभ हो गई।

मुड़ागांव(कोरासी)-स्कुल खुलते ही पहले ही दिन बच्चों की धमाचौकड़ी प्रारंभ हो गई। पहले ही दिन बच्चों ने बरसते पानी का खूब आनंद लिया। खीर पुड़ी भजिया का भी आनंद लिया। संकुल केन्द्र जरगांव के अन्तर्गत स्कुलो में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया वहीं इस दौरान बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक तथा गणवेश का भी वितरण किया गया। बच्चे पहले दिन काफी प्रसन्न नजर आये। पहली में भर्ती होने आये बच्चों ने माता पिता तथा गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और हर रोज स्कुल आने का वचन भी लिया। इस दौरान कार्यक्रम में संकुल समन्वयक प्रेमनारायण ध्रुव, प्रधानपाठक उमेन्द्र कुमार, बंशीलाल साहू, योगिता मिश्रा, निरमिला ठाकुर, सुशीला साहू,देवानंद साहू,हेमसिंग ध्रुव,भुनेश्वरी दीवान, सुनीता देवांगन, हरि राम साहू, डोमार साहू खुमान यादव आदि उपस्थित थे।