
मुड़ागांव(कोरासी)- : शासकीय कन्या हाईस्कूल परसदाखुर्द में आज सोमवार शाला के प्रथम दिवस 26 जून को नव प्रवेशी बच्चों को मुह मीठा करा कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया साथ ही पुस्तक वितरण किया गया ।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी किशुन लाल मतावले , सरपंच विष्णु राम नागेश , शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्याम लाल गोंड , विधायक प्रतिनिधि अजय तिवारी , सांसद प्रतिनिध संतोष पटेल , के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे शाला के प्राचार्य उत्तम कुर्रे शिक्षक गण देवराज दीवान , सुनीता ध्रुव , सविता दीवान , स्वाति वर्मा परमार , बाबू प्रेमलाल सिन्हा , सुनील सोनेकर , एवं स्टाफ के कर्मचारी परमेश्वरी यादव , घनश्याम ठाकुर , मिथुन नेताम , टमन निर्मलकर सभी उपस्थित रहे।
