
मैनपुर :- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि हेमसिंह नेगी ने कहा कि छत्तीसगढ के भुपेश बघेल सरकार हर वर्गो के विकास के लिए जो कार्य कर रही है, वह अपने आप में एक मिशाल है यह पहली सरकार है जो सबसे ज्यादा किसानों के हित और विकास के लिए कार्य किया है, छत्तीसगढ में कांगे्रस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ, समर्थन मूल्य बढाया गया और तो और छत्तीसगढ धान खरीदी के मामले में एक रिकार्ड कायम किया है, 01 करोड 5 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी किया गया है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को अनेक प्रकार की सुविधा दिया जा रहा है, छत्तीसगढ कोदो, कुटकी, रांगी के उत्पादन और उपयोग को बढावा देने के लिए मिशन मिलेट संचालित है, कोंदो कुटकी रांगी की खेती के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत सब्सिडी देने वाला देश का एक मात्र राज्य छत्तीसगढ है, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से राज्य के ग्रामीण अंचल के भूमिहीन परिवारो को आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। श्री नेगी ने कहा कि लघु वनोपज संग्रहण एंव वन अधिकार मे छत्तीसगढ देश में पहला स्थान रखता है समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपज की संख्या 07 से बढाकर 65 कर दी गई है। नेगी ने कहा कि न्याय योजना तथा किसानों महिलाओं वनवासियों युवाओं के हित मे लिए गये फैसलों से लोगो के जीवन में बडा परिवर्तन दिख रहा है, आने वाले धान खरीदी सीजन में प्रति एकड 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय लिया है इससे छत्तीसढग के किसानों की स्थिति में और सकरात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
