काफी तेज आंधी तूफान एवं वर्षा के साथ मानसून के आगमन का संकेत।

प्रतापपुर :- शनिवार शाम को लगभग 5:00 बजे के आसपास आंधी तूफान के साथ काफी तेज बारिश हुई गर्मी से काफी राहत प्राप्त हुई और मानसून का भी प्रतापपुर ब्लॉक में आगमन हुआ वैसे तो पूर्व की भांति इस वर्ष लगभग 10 दिन मानसून आने में देरी हुई, देर आए दुरुस्त आए, मौसम विभाग का अनुमान है लगभग अगले 10 दिनों तक आसमान में बादल रहेंगे कभी तेज हवा चलेगी रुक-रुक कर बारिश भी होगी अगर इसी तरह मानसून अपने गति से चलेगा तो खेती के लिए इस वर्ष काफी उपयुक्त माना जा रहा है किसानों में काफी चर्चाएं एवं हर्ष देखने को मिल रहा है आने वाला समय काफी अच्छा रहे इसके लिए ऊपर वाले का सभी शुक्रिया अदा कर रहे हैं।