गरियाबंद के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए देहरादून गए l 

फिंगेश्वर :- मास्टर खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया गया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम से 34 खिलाड़ी भाग ले रहें है।जिसमे गरियाबंद जिले से 9 खिलाड़ी इस टीम में शामिल है। इस प्रतियोगिता मे दौड़, कूद एवं गोला फेंक का खेल शामिल है।जिसमे अनेक राज्यों से खिलाड़ी आएंगे। गरियाबंद जिले से शामिल होने वाले खिलाड़ी इस प्रकार से हैं-हरिश्चंद्र निषाद 50 प्लस में पाण्डुका से, 3 किलोमीटर पैदल चाल, 5 किलोमीटर मैराथन और 1500 मीटर रन, जागेश्वर ध्रुव 50 प्लस में खड़मा से 1500 और 800 मीटर दौड़, 5 किलोमीटर मैराथन, गिरवर निषाद 45 प्लस में रानीपरतेवा से, गोला फेंक, तवा फेंक और हेमर थ्रो, बुधलाल नेगी 45 प्लस में रानीपरतेवा से 100 मीटर दौड़,3 किलोमीटर पैदल चाल और लंबी कूद, भूपेंद्र साहू 30 प्लस में कौंडकेर से 100 और 200 मीटर दौड़, प्रेम सिंह नागेश 45 प्लस में राजिम से 100 और 200 और 400 मीटर दौड़ में, चित्ररेखा नागेश 45 प्लस में 100,400 और 800 मीटर दौड़ में, पुष्प राज बाघमार 45 प्लस में राजिम से 100 मीटर दौड़,गोला फेंक, और लंबी कूद में, मेहतरु राम रात्रे 55 में प्लस में फिंगेश्वर से गोला फेंक। इस उपलब्धि के लिए उनके शुभ चिंतको ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी हैं। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी।