धारणा ध्रुव का नवोदय विद्यालय में चयन l 

फिंगेश्वर :- संकुल केन्द्र जामगांव के शासकीय प्राथमिक शाला रजकट्टी में अध्ययनरत छात्रा कु धारणा ध्रुव पिता हेमनारायण ध्रुव का नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी, सह्ययक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू, विकासखंड स्रोत समन्वयक टिकेन्द्र यदु, पूरन लाल साहू प्राचार्य बिजली, प्रधानपाठक ओंकार साहू,दानू राम साहू, संकुल समन्वयक चुम्मन लाल सिन्हा जामगांव, पोषण सोनकर सोनासिली, संजय सिन्हा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।