सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग की 3 छात्राओं का नवोदय, प्रयास, एकलव्य विद्यालय में हुआ चयन।

गजानन्द कश्यप देवभोग

देवभोग :- लंकेश्वरी बाल संस्कार समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शासन द्वारा विभिन्न आवासीय विद्यालयों हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, माता-पिता व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। एकलव्य विद्यालय कक्षा षष्ठम हेतु भैया डिकेश मांझी पिता अनिल मांझी, प्रयास विद्यालय कक्षा नवम हेतु भैया वेदप्रकाश बेहरा पिता भगवानो बेहरा तथा नवोदय विद्यालय कक्षा षष्ठम हेतु बहिन डाली साहू पिता  प्रकाश साहू ने सफलता प्राप्त किया है। सफलता प्राप्त करने वाले छात्र- छात्रा प्रारंभ से ही मेहनती व मेधावी रहे हैं। भैया-बहिनों की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र साहू, प्रधानाचार्य मनोज रघुवंशी मार्गदर्शक आचार्य हेमन्त यादव, रामकुमार यादव व आचार्य परिवार से चूड़ामणि कश्यप के साथ ही देवानंद बिसी, अजय नेताम, लक्ष्मीनारायण कश्यप, रघुवर कश्यप, अरविंद नागेश, दिलीप नायक, सनातन कश्यप अभिराम बिसी  मधु रघुवंशी,  अनीता बेहेरा के साथ ही संचालन समिति के राजेश अग्रवाल, सुधीर भाई पटेल, लक्ष्मीनारायण अवस्थी, सूर्यमन सिंह यादव, विजय मिश्रा, तस्मीत पात्र, रामकुमार नागेश एवं लक्ष्मीकांत बेहेरा ने भैया-बहिनों की इस सफलता पर हार्दिक बधाई प्रेषित की है।