लोक संचेतना फाउंडेशन की बैठक संपन्न। संस्था के प्रान्तीय उपाध्यक्ष चुने गए गौरव अग्रवाल।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :-  विगत दिवस लोक संचेतना फाउंडेशन की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष कोरिया और एमसीबी के चयनित साहित्यकार/कलाकार/समाज हित में कार्य करने वाले को “लोकसंचेतना गौरव”पुरस्कार से पुरुस्कृत किया जाएगा,इस बैठक में नगर के कवि गौरव अग्रवाल को संस्था का प्रान्तीय उपाध्यक्ष चुना गया।संस्था के प्रचार प्रमुख मृत्युन्जय सोनी ने बताया कि गंगा प्रसाद मिश्र के निवास पर आयोजित बैठक में चयन समिति द्वारा क्षेत्र के व्यंग्यकार,कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक,साहित्यकार अनामिका चक्रवर्ती, मंच संचालन में सिद्धहस्त वीरांगना श्रीवास्तव, क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार गंगा प्रसाद मिश्र, पुष्कर तिवारी, कवि राजेंद्र गुप्ता और कवि मृत्युन्जय सोनी के नाम का चयनित किया गया है,इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के साथ कुछ सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी।संस्था की ओर से पहला सम्मान क्षेत्र के साहित्यकार स्व.अमरलाल सोनी को दिया गया था। सभी ने नवनियुक्त प्रान्तीय उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए सहयोग देने का आश्वासन दिया। संस्था के प्रान्तीय उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि प्रति वर्ष संस्था के सभी सदस्य, पदाधिकारी (छत्तीसगढ़) संस्था मुख्यालय अयोध्या में एक वैचारिक संगोष्ठी आयोजित करें और इसी वर्ष से इस आयोजन की शुरुआत होगी। इस अवसर पर गंगा प्रसाद मिश्र, जगदीश पाठक, राजेंद्र गुप्ता, गौरव अग्रवाल, अनामिका चक्रवर्ती, सुषमा श्रीवास्तव, वीरांगना श्रीवास्तव, मृत्युन्जय सोनी,अनवर राही,पुष्कर तिवारी, नारायण तिवारी,एस.एस.निगम व संस्था के जिलाध्यक्ष परमेश्वर सिंह उपस्थित रहे।