इमारती लकड़ी तस्कर पर कोरिया पुलिस की कार्यवाही।

सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया :-  जिले की चरचा पुलिस ने इमारती लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कमांक 01/2023 धारा 41 (1-4) / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की है।उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.06.2023 को रात्रि गस्त के दौरान ग्राम उमझर तिराहा में आरोपी मार्सल वाहन क्रमांक CG 15 7153 का सीट को खोल कर मार्सल के अंदर 34 नग साल वृक्ष की लकड़ी का चीरान भर कर परिवहन करते मिला एवं ग्राहक की तलाश में था,जिसे रोक कर उक्त लकड़ी एवं वाहन के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज रसीद, परमिट, टी.पी. मांग की गई तो नहीं होना बताया।

जिसके कब्जे से दिनांक 20.06.2023 की रात्रि 03.55 बजे 34 नग साल वृक्ष की लकड़ी का चीरान करीब एक घन मीटर कुल कीमत वाहन सहित लगभग 2,00,000रू. को चोरी के युक्ति युक्त संदेह में आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी जग जीवन राम सूर्यवंशी पिता सुकालू राम उम्र 46 वर्ष सा. तर्रा थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग. को माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना चरचा से निरीक्षक डी.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र तिवारी, आरक्षक अमित कुमार भारद्धाज, सैनिक राजेश तथा जुपेन्द्र कुशवाहा का विशेष योगदान रहा।