समरकेम्प में बच्चे सिख रहे है विभिन्न विधाएं l 

कोपरा :- कोपरा स्थित प्रयास पब्लिक स्कूल में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान सोमवार से छह दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुवा। सोमवार को पहले दिन बच्चों को कई एक्टिविटी सिखाई गईं और ग्रीष्म ऋतु के स्वादिष्ट व्यंजनों आदि का लुत्फ बच्चो ने उठया।

स्कूल के एम.डी. पुष्कर पुरी गोस्वामी एवम प्रिंसिपल युगलकिशोर साहू ने बताया कि बच्चो के बौद्धिक स्तर को उन्नत करने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन ने कैंप में आइसक्रीम थीम पर चित्र, विभिन्न फलों से जूस, आर्ट एंड क्राफ्ट, बेस्ट आउट आफ वेस्ट, योगा प्राणायाम, नृत्य, संगीत, पूल पार्टी, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, मेहंदी एवं इनडोर गेम्स आदि गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों द्वारा कलाकृति बहुत ही अद्भुत रही।

बच्चे बहुत उत्साह के साथ एक-एक कलाकृति सीख रहे हैं और अनुशासन के साथ शिक्षको का अनुसरण कर रहे हैं। इस समर कैंप में बच्चों के सेहत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। पालकों की स्वेच्छा पर आयोजित यह समर कैंप बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए सफल साबित होता दिखाई दे रहा है।