
गोहरापदर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक मन की बात के 102वें संस्करण को मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने बूथ क्र.158 गृह ग्राम गोहरापदर में भाजपाइयों एवं आम नागरिकों के साथ सुना। इस दौरान मन की बात करते प्रधानमंत्री मोदी ने खेल जगत से सम्बंधित विषयों, आपदा प्रबंधन में भारत के विकसित ताक़त, योग दिवस की थीम एक विश्व एक परिवार, विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, 2025 तक टीबी मुक्त भारत के संकल्प जैसे विषयों पर चर्चा की। साथ ही भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के काले दिन 25 जून जिस दिन भारत में आपातकाल लगा था,प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत लोकतंत्र की जननी हैं, ऐसे घटना भारत के इतिहास का काला दौर था। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, गिरधर नागेश, गुनसागर यादव, तुलसी नागेश, देवो कश्यप, रोहित नागेश, भुपेश कश्यप, उपस्थित रहे।
