
अमलीपदर :- धर्म नगरी ग्राम अमलीपदर में विराजमान गांव के हृदय स्थल श्री जगन्नाथ जी के पवित्र रथयात्रा में भगवान अपने बलदाऊ बलराम बहन सुभद्रा के साथ अपने मौसी श्री गुंडीचा रानी के यहां प्रस्थान करते हैं और वहां पवित्र देवशयनी एकादशी के एकदिवसीय पुर्व श्री मंदिर वापस आते है इसी तरह गांव में बसस्टैण्ड पर भव्य श्री गुंडीचा मंदिर तैयार हो गया है जिसकी भव्यता चारों ओर व्याप्त है और गांव में रौनकता बिखेर रहा है श्री गुंडीचा मंदिर की भव्यता अलौकिक रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं ।
