
मगरलोड :- मगरलोड विकासखंड के ग्राम नवागांव “खिसोरा” में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता कराई। क्रिकेट प्रतियोगिता में धमतरी जिले के अलावा रायपुर, गरियाबंद जिले के लगभग 40 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसका फाइनल मुकाबला 17 जून शनिवार को हुई। फाइनल मुकाबला इलवेन स्टार क्रिकेट क्लब सरकड़ा “पांडुका” व मोतिमपुर के मध्य खेला गया। सरकड़ा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोतिमपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन बना पाए। सरकड़ा टीम की तरफ से ललित निषाद ने 3 विकेट, मुकेश साहू 2 विकेट, पवन दीवान 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरकड़ा टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैदान के चारों दिशाओं में चौका छक्का बरसात की और मात्र 2 विकेट खोकर 9.2 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त किया।टूर्नामेंट प्रतियोगिता में ट्राफी पर कब्जा जमाया। सरकड़ा टीम की तरफ से सर्वाधिक रन पवन दीवान 35 रन, तामेश्वर दीवान 30 रन बनाएं। ज्ञात हो कि सरकड़ा टीम लगातार मगरलोड विकासखंड के दर्जनों गांवों के क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल खिताब जीत चुके है। पुरस्कार एवं समापन समारोह के अतिथि बुलेश्वर साहू जनपद सदस्य मगरलोड, सरपंच मोगरा साहू, उपसरपंच सुरेश चेलक, डॉक्टर एवन साहू, पोखन कंवर विधायक प्रतिनिधि ने प्रथम विजेता टीम सरकड़ा को नगद दस हजार रूपए व शील्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वही द्वितीय विजेता मोतिमपुर टीम को नगद 5555 रुपए शील्ड मेडल दिया गया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच पवन दीवान, मैन ऑफ द सीरीज तामेश्वर दीवान सरकड़ा टीम को मिला। क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजू साहू, श्यामलाल निषाद, टेमन दीवान, रमेश साहू, हिमांशु साहू, भूपाल सिंह, भुवन कंवर, गुरुसेवक कंवर, मेघ सिंह कंवर, कौशल साहू, तोरण हिरवानी, होलेश्वर कवर, प्रेमलाल यादव एवं समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहा।
