
मैनपुर :- गरीब परिवारो को उनके जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए राज्य शासन ने बेहतर पीडीएस योजना छत्तीसगढ़ में लागू की है लेकिन अब राशन कार्ड को आधार कार्ड में अपडेट कराने के लिए ग्रामीणों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्रफल की दृष्टि में 100 किमी एरिया में फैला हुआ है और वनांचल क्षेत्र में कम्प्यूटर की सुविधा नही होने के कारण ग्रामीणों को राशन कार्ड के लिए ईकेवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 40 से 45 किमी मैनपुर नगर तक च्वाॅईस सेंटरो में आना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राशन कार्ड को अपडेट करने की जिम्मेदारी राशन दुकानो के सेल्समैनो को दिया गया है और उनके द्वारा यह कार्य किया भी जा रहा है लेकिन 5 साल से छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोगो के उंगलियो का रेखा नही बताने के कारण उन्हे ईकेवाईसी आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए च्वाॅईस सेंटरो का सहारा लेना पड़ रहा है और क्षेत्र के वनांचल इलाको के गांवो में च्वाॅईस सेंटर नही होने के कारण ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी तेज धूप 43 डिग्री में सुबह 6 बजे से तहसील मुख्यालय मैनपुर तक 40 से 45 किमी का सफर तय कर च्वाॅईस सेंटरो में आना पड़ रहा है

च्वाॅईस सेंटरो के सामने ग्रामीणों के बैठने और पानी पीने की व्यवस्था तक नही है इसलिए ग्रामीण भूखे प्यासे अपने छोटे छोटे बच्चो और बुजुर्गो को लेकर नगर के अन्य दुकानो के सामने छांव में और पेड़ो के नीचे दिनभर बैठकर अपनी बारी का इंतिजार करते दिखाई दे रहे है। यहां रात 11 बजे तक भीड़ लगी रहती है ग्रामीणों का कहना है 30 जून तक हर हाल में ईकेवाईसी करवाने कहा गया है नही तो राशन नही मिलेगी जिसके कारण ग्रामीण बहुत परेशान है।
अमली, करलाझर, अमाड़ से पहुंचे ग्रामीणों ने बताया
शनिवार को ईकेवाईसी करवाने मैनपुर च्वाॅईस सेंटर पहुंचे उदंती अभ्यारण्य के भीतर बसे ग्राम जो मैनपुर से 45 से 50 किमी दूर है देवझरअमली, अमाड़, साहेबिनकछार, कोयबा, कुचेंगा क्षेत्र के ग्रामीण माखन मरकाम, विद्या नेताम, रबेतीन बाई, पार्वती नेताम, जागेश्वरी ठाकुर, राधे साहू, विमल पटेल, सौरभ ठाकुर ने बताया पिछले तीन दिनों से अपने छोटे छोटे बच्चो को लेकर मैनपुर च्वाईस सेंटर पहुंच रहे है और मैनपुर आने के लिए प्राईवेट जीप, ट्रेक्टर, पिकअप किराये पर लेते है रात 11 बजे तक घर लौट रहे है लेकिन काम नही हो पा रहा है ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र में यह हल्ला हो गई कि 30 जून तक ईकेवाईसी नही करवाने पर राशन कार्ड निरस्त हो सकता है इसलिए ग्रामीण सभी काम छोड़कर पहले यही काम करवाने मैनपुर पहुंच रहे है। वही दूसरी ओर जब तक आधार कार्ड अपडेट नही होगा तब तक राशन वितरण नही किये जाने की जानकारी भी ग्रामीणों ने दिया है। कलेक्टर से किया मांग गांव में लगाया जाये शिविर मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र काफी लंबा चैड़ा है इसलिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने गरियाबंद के नवपदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा से मांग किया है कि मैनपुर विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचलो के ग्राम पंचायतो में शिविर लगाकर ईकेवाईसी करवाया जाये। खाद्य अधिकारी ने बताया डेढ़ लाख के आसपास है राशन कार्डधारी मैनपुर क्षेत्र के खाद्य अधिकारी आरती यादव ने बताया राशन कार्ड धारक सभी सदस्यो का ईकेवाईसी सत्यापन किया जा रहा है गरियाबंद जिले के सिर्फ मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र में राशन कार्ड धारक सदस्यो के संख्या 1 लाख 30 हजार से ऊपर है और 30 जून तक ईकेवाईसी करवाना है।
