भटक रहे है किसान, राज्य सरकार को किसानो से कोई लेना देना नही – डमरूधर पुजारी l 

मैनपुर :- बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा किसान खरीफ धान फसल की तैयारी में लग गये है और दूसरी ओर हजारो किसानो को अब तक कृषि ऋण, धान बीज, खाद नही मिल पाया है किसान खाद बीज के लिए भटक रहे है राज्य सरकार को किसानो की समस्या से कोई लेना देना नही है।  पुजारी ने कहा हजारो की संख्या में किसान सहकारी सोसायटियों में चक्कर लगा रहे है लेकिन उन्हे खाद, बीज, ऋण नही मिल पा रहा है छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी जायज मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे है लेकिन राज्य सरकार सहकारी सोसायटियों के कर्मचारियों के मांगो को नही सून रही है जबकि अपने वायदे अनुसार सरकार को उनके मांगो को पूरा करना चाहिए।  पुजारी ने कहा राज्य सरकार द्वारा अभी तक हड़ताली कर्मचारियों के साथ चर्चा नही की गई है जो राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। किसानो को खाद, बीज, कृषि ऋण की बहुत जरूरत है किसानो को तत्काल खाद, बीज, कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाना चाहिए।