आदि पुरुष फिल्म प्रसारण पर रोक लगाने की मांग।

आदि पुरुष फिल्म का छत्तीसगढ़ में प्रसारण पर रोक लगाने की मांग वीरांगना अहिल्याबाई होलकर सामाजिक सेवा अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण प्रसाद पाली ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से पत्र द्वारा प्रेषित निवेदन मांग किया है कि भगवान श्री राम श्री हनुमान की छवि को तोड़ मरोड़ कर . फिल्म में गलत ढंग से प्रस्तुत किया है।अतः फिल्म आदि पुरुष का छत्तीसगढ़ में प्रसारण पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रोक लगाने की कृपा की जाए।क्योंकि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है और छत्तीसगढ़ के लोग बड़े ही भक्ति भावना से श्री राम और श्री हनुमान का अभिनंदन करते हैं पूजन करते हैं इससे लोगों की भावनाएं आहत होने की संभावना है छत्तीसगढ़ में इस फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की कृपा की जाए।उक्त जानकारी प्रदेश संयोजक नारायण प्रसाद पाली द्वारा दी गई है।