
गरियाबंद :- गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत इन्दागॉव पुलिस ने भैस चोरी के आरोप में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है, मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379,34,411 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच प्रकरण में ले लिया है, वहीं मामले में जहाँ 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अभी भी छह आरोपी फरार है, पुलिस लगातार उनकी पतासाजी कर रही है, इंदागॉव थाने से मिली जानकारी के मुताबिक इंदागॉव के मेटपारा निवासी घोटराम दंता (60) ने थाने में शिकायत दर्ज करवाया कि उसकी 20 भैसे जंगल में चरने गई थी, इस दौरान देर शाम तक उसकी सभी भैसे वापस घर नहीं लौटी, घोटराम परेशान हो गया। उसने भैसो के विषय में खोज खबर लेना शुरू किया। जब उसे किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली, तो उसने थाने का शरण लिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जाँच शुरू किया, जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि बुढ़गेलटप्पा का रहने वाला नेपाल यादव भैस को चरने के दौरान लेकर चला गया। पुलिस ने फिर जाँच आगे बढ़ाकर तफ्तीश शुरू किया, इस दौरान पुलिस को पता चला कि भैस को कुछ लोग गुरजीभाठा लेकर चले गए है, पुलिस ने वहां पहुँचकर पूछताछ किया। तो पता चला कि भैसो को ओड़िसा के एक बाजार पोरिया बाजार में बेचने के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने वहां दबीश देकर आरोपी राजेश यादव पिता बलवंत यादव उम्र 40 वर्ष निवासी भालूडोंगरी थाना चादाहंडी जिला नवरंगपुर, रवि यादव पिता हरीयाव उम्र 35 वर्ष निवासी भालूडोंगरी थाना चादाहंडी जिला नवरंगपुर ओडिसा एंव दुर्जन पुजारी पिता त्रिनाथ पुजारी उम्र 23 वर्ष ग्राम पोंडरागोडी थाना झरीगांव जिला नवरंगपुर ओडिसा कोगिरफ्तार किया। उन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्हें भैसो को लाने के लिए कुछ मजदूरी मिलता था। मजदूरी के एवज में वे भैसो को लेकर आये थे। वहीं आरोपी के निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अन्य 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दिया है, पुलिस ने 11 भैसो को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपियों ने 9 भैसो को बेचने की बात पुलिस को कही है। इस कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक देवकुमार वर्मा, आरक्षक राधेश्याम, आरक्षक कुबेर बंजारे, रिजवान कुरैशी अमलीपदर का सराहनीय योगदान रहा है।
