कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम की 10 गाइड राज्यपाल परीक्षा उत्तीर्ण
राजिम– भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद चंद्राकर राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद भोपाल ताण्डे, जिला सचिव रोमन लाल साहू ,डी ओ सी आशीष साहू डीओसी गाइड श्रीमती सीमा साहू के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम कि 4 गाइड एवं 6 रेंजर्स इस वर्ष राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा उत्तीर्ण की पूर्व एवं वर्तमान में उत्तीर्ण गाइड एवं रेंजर कुमारी टीना सोनकर, प्रियंका गंधर्व ,हर्षिता सोनकर ,मीनल देवांगन ,सरस्वती निषाद ,नम्रता साहु मोनिका निषाद, विधि साहु,करीना मेश्राम ,यामिनि धीवर ,दीपिका देवांगन ,खुशी धीवर, ईशा साहु ,खुशी सोनकर ,ललिता साहू गायत्री राजपूत को शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती पदमा दुबे, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती रोशनी गोस्वामी एवं प्राचार्य के एस कंवर के द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर पदमा दुबे ने कहा कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम की छात्राएं प्रतिवर्ष रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन में राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित होती है जो विद्यालय एवं नगर के लिए गौरव की बात है इन छात्राओं को इससे कक्षा 10वीं एवं 12वीं में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 अंक बोनस दिया जाता है जिससे छात्राएं काफी प्रोत्साहित होती है श्रीमती रोशनी गोस्वामी ने कहा कि कन्या शाला में छात्राएं इससे पहले भी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है और कीड़ा के क्षेत्र में भी सबसे अधिक 100छात्राएं राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिए हैं और 5 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लिए हैं दो-तीन वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत एवं लोक नृत्य में भी श्री आर एल साहु के मार्गदर्शन में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर में प्रतिनिधित्व किए हैं यह संस्था के लिए गर्व की बात है इस अवसर पर प्राचार्य के एस कंवर ,सेवानिवृत्त व्याख्याता जगन्नाथ साहू, उपस्थित जनप्रतिनिधि प्रीति पांडे ,कमली साहु सुश्री दुर्गा साहू व्याख्याता के के यदु, विवेक शर्मा, अनुपमा ठाकुर, डॉक्टर संतोष शर्मा ,जिला टेक्निकल प्रभारी चैतन्य यदु, जिला क्वाटर मास्टर प्रेम लाल साहू ने सभी उत्तीर्ण छात्राओं को शुभकामनाएं दी
