मुडागांव के वैद्मो ने मृत आत्माओं की शांति के लिए किया प्रार्थना।

मुड़ागांव/कोरासी:-जय धन्वंतरी वन औषधि वैद्य समिति मुडागांव पंजीयन क्रमांक 24088 में करीब 50 से 60 वैद्य हैं जो कि दूरदराज के गांव से आते हैं और अपने गांव तथा आसपास के गांव से आने वाले रोगियों का जंगली जड़ी बूटियों के द्वारा इलाज करते हैं इन समितियों के सदस्यो के द्वारा माह के 1 तारीख को मासिक बैठक रखने का निर्णय लिया गया है इस समिति का गठन 1988 मैं हुआ है जोकि अब तक सुचारू रूप से चलते आ रहा है। अभी हाल में उड़ीसा में स्थित बालासोर में विकराल रेल दुर्घटना में जिन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है उनकी आत्मा को शांति के लिए इस समिति के द्वारा प्रार्थना किया गया, ताकि उनके आत्मा को भगवान अपने चरणों में स्थान दे। इस समिति के अध्यक्ष के द्वारा शासन से मांग किया गया है कि जितने भी वैद्य है उसका व्यक्तिगत पंजीकरण किया जाए ताकि आने वाले भविष्य में शासन स्तर पर किसी भी प्रकार के कार्यवाही ना हो सके। अध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधायक, वन मंत्री, सभी के पास आवेदन दिया गया है किंतु इन वैद्मो की मांग पूरा नहीं हो रहा है। प्रार्थना कार्यक्रम में वैद्य श्री रघुनाथ दानी अध्यक्ष, वैद्य  किशुन साहू उपाध्यक्ष, वैद्य  ठनेश कुमार साहु सहसचिव, वैद्य  सोहन कुमार यादव कोषाध्यक्ष, सदस्य वैद्य दिनेश ध्रुव, टकेश्वर पटेल, रामेश्वर पटेल, सुरेश गुप्ता, रघुनंदन साहू, घनश्याम सिन्हा, पुरुषोत्तम सिन्हा, रामखेलावन सिन्हा, भागवत ध्रुव, रेख राम साहू, संतु राम साहू भारत ढीमर का सहयोग सराहनीय रहा।