अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भीषण गर्मी का कहर पढ़ रही है।

मुड़ागांव/कोरासी:- इन दिनों अंचल के ग्राम मुड़ागांव, कोरासी, रानीपरतेवा, करकरा, करचाली, द्वारतरा, बम्हनी, खड़़मा, मड़ेली, पक्तियां, जुनवानी, कनेसर, बोईरगांव, पीपरहट्ठा, पीपरछेड़ी, जरगांव, रवेली, खैरझिटी, ओनवा,लोहझर, परसदा, आदि ग्रामों मे भीषण गर्मी पड़ रही है। अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भीषण गर्मी का कहर पढ़ रही है। जंगलों के पेड़ पौधे मुरझाने लगे हैं।पत्ते सुख रहें हैं।मड़ेली के शिद्ध बाबा धाम के सभी पेड़ तेज धूप मे मुरझा गये है इसके अलावा जंगलों व सड़क किनारे लगे पेड़ पौधा पुरी तरह से मुरझा कर सुख गये है। तापमान 42 से 45डिग्री के आसपास चल रहा है।तेज धूप और गर्मी भीषण गर्मी के कारण लोग घर से बाहर नही निकल रहे है।सुबह 7 बजे से उमस बड़ जाति है जो रात्रि तक उमस रहती है,भीषण गर्मी के चलते पंखे कुलर भी गर्म हवा दे रहे है इस वर्ष भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लोग घर से बाहर नही निकल रहे है,सड़कें सुनसान रहता है शरीर तेज धूप से झुलस रहे है लोग लू के शिकार हो रहे है।अस्पतालो मे लू के मरीज बहुत आ रहे है अस्पताल मे लू के मरीजों की संख्या दिनो दिन बड़ती जा रही है।प्रथमिक स्वास्थ केन्द्र खड़़मा के सहायक चिकित्सा अधिकारी डां.महावीर प्रसाद बरगाह ने बताया की भीषण गर्मी के चलते अस्पताल मे अभी लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है अस्पताल मे मरीजों के लिए बेड नही पुर रही है।