
मुड़ागांव/कोरासी:- ग्राम मड़ेली में बजरंगबली मंदिर प्रांगण में स्थित अनेकों साल पुराना पीपल का विशाल वृक्ष विगत दिवस अचानक हवा तूफान के चलते रात्रि के समय गिरने से आवागमन बाधित हो गया। रात्रि के समय अचानक तेज आंधी चलने से विशाल काय वृक्ष की आधी डाल टूटकर गिर गया। जिसमें किसी प्रकार की जनधन की क्षति नहीं हुई है।लोग बाल बाल बचे।जिस समय आंधी तूफान चला उस समय लोग अपने घरों में आ गए थे। अनहोनी घटना होते होते लोग बचे।यह गांव का प्रसिद्ध चौराहा है लोग हमेशा यहां विश्राम करते हैं। लेकिन उस दिन वहां पर कोई आदमी मौजूद नहीं था। यहां हर प्रकार के धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम होते रहते हैं। ऐसे अनेक पुराने पेड़ पौधे गली चौक चौराहों पर स्थित है। कभी भी आंधी तूफान से गिर सकता है। ऐसे पेड़ पौधों की कटाई आवश्यक है। गांवों में धार्मिक महत्व के पेड़ बरगद,पीपल,नीम,आदि हर गांव में रहते हैं।जो गांव की सुन्दरता बढ़ाते हैं।
