बिजली कर्मचारी 23जून को मुख्यालय में करेंगे प्रदर्शन।

मुड़ागांव/कोरासी:-गरियाबंद जिले के भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्य समिति की एक दिवसीय बैठक बिलासपुर में संपन्न हुई । बैठक में मौजूद समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कर्मचारी मांगो पर पॉवर कंपनी प्रबंधन की टाल मटोल वाली नीति पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया तथा पूर्व स्थगित आंदोलन को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया इसके तहत आगामी 23 जून को शाम 5 बजे डगनिया विद्युत मुख्यालय में विशाल आम सभा कर आगे की रण नीति की घोषणा की जायेगी। कर्मचारी मांगो में पुरानी पेंशन लागू करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, तकनीकी कर्मियों को तकनीकी भत्ता, 6 वेतन अवरोध भत्ता, वाहन भत्ता में महंगाई राहत देने, आई टी आई डिप्लोमा कर्मियों को योग्यता नुसार पद देने सहित अन्य मांगो पर सहमति के बावजूद आदेश न होना शामिल है।