
मुड़ागांव/कोरासी:- छुरा ब्लॉक के ग्राम जरगांव नाला मे एक वर्ष से पुल निर्माण कार्य कछुआ गति से हो रहा है पुल निर्माण कार्य इस वर्ष भी नहीं बन पायेगा। आषाढ़ का महिना लग चुका है। परन्तु अभी तक पील्लर नहीं उठ पाया है। छुरा से पाण्डुका जाने का यह सुगम मार्ग है। लेकिन जरगांव के पास नाले पर पुल निर्माण अभी तक पुर्ण नहीं हो पाया है।इस वर्ष भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसान, व्यापारी, कर्मचारी, विद्यार्थी बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं। लेकिन मायूसी जब छाती है जब नाला से पार करते हैं।रेत में गाड़ी का पहिया धंस जाता है। निकालते वक्त काफी समय लगता है। गाड़ी में पानी घुस जाता है।चालू करने पर चालू नहीं होता इससे राहगीरों का गाड़ी मैकेनिक के पास लें जाना पड़ता हैं जहां कीमत ऊची चुकाना पड़ता है।
