लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पहुंचे अपने अंजाम तक, खड़गवां पुलिस ने किया 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की खड़गवां पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है। उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.06.2023 को प्रार्थी विनोद सूर्यवंशी पिता रामसकल सुर्यवंशी उम्र 18 वर्ष सा० ग्राम धवलपुर नागसेमरपारा थाना झगराखांड जिला एमसीबी छ.ग. ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनाक 10.06. 2023 को वह अपने पिता के साथ मोटर सायकल का किस्त पटाने खड़गवां जा रहे थे कि रास्ते में मोटर सायकल में सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे मारपीट की तथा 42000 रूपये लूट कर भाग गये।प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना खड़गवां में अप. क. 218 / 23 धारा 394.34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया एवं इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

पुलिस महा निरीक्षक राम गोपाल गर्ग,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (IPS) ,अति० पु० अधीक्षक निमेश बरैया एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी० पी० सिंह द्वारा आरोपीगणों को तत्काल गिरफ्तार करने के संबंध में प्राप्त दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की गई। पता तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना अनुसार संदेही मनकेश्वर पिता शिवचरण सूर्यवंशी उम्र 36 साल,दिपेश कुमार पिता करीमन सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष सा० दुबछोला बडकापारा,जय प्रकाश पिता गिरधारी यादव उम्र 19 वर्ष सा० अखराडांड पण्डोपारा एवं विधि विरुद्ध बालक से पूछताछ की गई, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपियो से लिए गए मेमोरेण्डम कथन के अनुसर मनकेश्वर से उसके जीजा के बड़े भाई रामसकल ने कहा कि मोटर सायकल की किस्त का बचा हुआ पैसा 42000 / रूपया खड़गवां मे जाकर पटाना है। इस बात पर आरोपी मनकेश्वर ने उसी दिन शाम को करीब 8.00 बजे अपने साथी दिपेश कुमार,जय प्रकाश व विधि विरुद्ध बालक से कहा कि रामसकल 42000/रुपया लेकर खड़गवां जायेगा, रास्ते में पैसा को लूटना है।जिस पर सभी तैयार हो गये, मनकेश्वर ने कहा कि जब रामसकल घर से निकलेगा तब मैं उसके पीछे पीछे जाकर लोकेशन देते रहूंगा और उसको सैदा तरफ से जाने को कहूंगा,तुम सब लोग उसी रास्ते में तैयारी के साथ रहना।दिनांक 10.06.2023 को जब रामसकल अपने लड़का विनोद के साथ मोटर सायकल से घर से करीब 11.00 बजे निकला और शिवपुर होते हुये सैदा के रास्ते से खड़गवां जा रहा था कि रास्ते मे सैदा बाजार के पास आरोपी जयप्रकाश,दिपेश कुमार एवं विधि विरुद्ध बालक के द्वारा प्रार्थी व उसके पिता राम सकल के साथ मारपीट कर 42000 / रूपये लूट लिये।प्रकरण में मुख्य आरोपी मनकेशवर के द्वारा षडयंत्र रचकर लूट कराया गया है जिस पर प्रकरण में धारा 115 भादवि जोड़ा गया तथा सभी आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर आरोपियों से मेमोरेण्डम के आधार पर विधि विरुद्ध बालक से 5000 रुपये नगद घटना के वक्त पहने कपडे एवं घटना में प्रयुक्त डण्डा व एक नग मोबाईल,दिपेश कुमार से 5000 रुपये नगद घटना के वक्त पहने कपडे,जय प्रकाश से 5000 रूपये नगद घटना के वक्त पहने कपड़े घटना में प्रयुक्त एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्र. सीजी 16 सीजे 0273 एवं मनकेश्वर से 24000 रूपये नगद जप्त किया गया।प्रकरण मे आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह, सउनि रामबाबू दोहरे, प्र.आर. इस्तयाक खान,आर.मो. आजाद, आर.धर्मेन्द्र पटेल, सैनिक विनय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।