पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष तेन्दूपत्ता संग्रहण में हुई बढ़ोत्तरी।

बीजापुर:- जिला लघु वनोपज यूनियन मर्यादित बीजापुर अंतर्गत सीजन 2023 में कुल 81095.457 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य किया गया है, जो कि विगत वर्ष 2022 की तुलना में अधिक संग्रहण हुआ है। प्रबंधक संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बीजापुर एवं डीएफओ  अशोक पटेल ने बताया कि विगत वर्ष 80938.356 की तुलना में इस वर्ष 81095.457 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। जिसका कुल राशि32 करोड़ 43 लाख 81 हजार 8 सौ रुपये का संग्रहण पारिश्रमिक भुगतान किया जा रहा है।  पटेल ने बताया कि संग्राहकों के मांग के अनुरुप शासन द्वारा नगद भुगतान की सहमति से तेन्दूपत्ता संग्राहकों की चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रहा है। विगत वर्ष सीजन 2022 में जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बीजापुन ने 80938.356 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया था। सीजन 2022 में संग्रहित मात्रा को देखते हुए सीजन 2023 में जिला यूनियन बीजापुर को 121600 मानक बोरा संग्रहण लक्ष्य दिया गया था। किन्तु असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से तेन्दूपत्ता की फसल खराब होने एवं सग्रहण विलम्ब से प्रारंभ होने के कारण निर्धारित लक्ष्य अनुसार तेन्दूपत्ता संग्रहण नही हो पाया। सीजन 2022 में संग्रहित मात्रा एवं सीजन 2023 में संग्रहित मात्रा के परिवहन हेतु नियमानुसार परिवहन अनुज्ञा पत्र निर्धारित मात्रा का ही जारी किया गया है। शासन के निर्देशानुसार फड़मुशियों का कमीशन निर्धारित है। यदि फड़मुंशी द्वारा फड़ में किसी कारण वश निर्धारित लक्ष्य से कम संग्रहण किया जाता है। तब भी उसे कम से कम 7200 रु. कमीशन दिया जाता है। फड़मुंशी यदि लक्ष्य से अधिक संग्रहण करवाता है तो उसे 45 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से कमीशन का भुगतान किया जाता है।