
बीजापुर:- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देश पर स्वास्थ विभाग एवं रेडक्रास सोसायटी द्वारा आयोजित विश्व रक्तदान दिवस पर मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन 14 जून को जिला चिकित्सालय में किया गया है। खून की कमी से होने वाले मौतों को रोकने के लिए, कई जिन्दगी को बचाने के लिए 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय आकर रक्तदान कर इस महापर्व को हम सभी हिस्सा बन कर सहभागिता निभाने एवं जिले के सभी नागरिक, युवा, समाज प्रमुख, पत्रकार बन्धु, समाज सेवी संगठन, स्वसयंसेवी संस्था से आग्रह किया गया है कि इस महापर्व में शामिल होकर इस अभियान में अधिक से अधिक रक्तदान कर इस पर्व को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
