भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

धमतरी :- भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर के विशेष उपस्थिति में धमतरी पुरानी कृषि उपज मंडी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारीयो ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 9 वर्ष में किये गए सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यो का बखान किया।

वही इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में लगभग 1000 से भी अधिक लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया, छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों को स्वागत किया और कहा कि मोदी जी की देशभक्ति और जनकल्याण कारी कार्यो से प्रेरित होकर भाजपा के रीति नीति के कारण ही कांग्रेस का रुख त्याग कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

जो बड़ी गर्व की बात है जिस पार्टी की कोई रीति नीति और कोई स्तंभ ही ना हो उस पार्टी का कोई वजूद भी नही, आने वाले चुनाव में कांग्रेस की भुपेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनमानस तैयार है ही, और छत्तीसगढ़ में भाजपा की पुनः सरकार बनेगी ये भी तय है,

ओम माथुर छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा कांग्रेस से भाजपा प्रवेशकर्ता, कवीन्द्र जैन भाजपा प्रवक्ता