राजिम:- एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे ” इस कहावत को हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं और इसमें गलत ही क्या है। जब भी स्वास्थ के लिए फलों की बात होती है, तो अक्सर पहला नाम सेब का ही आता है। इसमें लगभग वो सभी पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
सेब खाने के फायदे :- सेब के फायदे एवं गुण की बात करें, तो इसे पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। सेब सामान्य से लेकर गंभीर शारीरिक समस्याओं का इलाज करने की क्षमता रखता है। सेब के गुण आपको मधुमेह, हृदय रोग, अस्थमा और यहां तक कि कैंसर से बचाने का काम कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव भी पाए जाते हैं, जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम कर शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं । सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि खूबसूरत त्वचा और स्वस्थ बालों के लिए भी सेब के फायदे बहुत हैं। नीचे जानिए सेब किस प्रकार आपके शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है।
वजन कम करने में मदद करे:- सेब पॉलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर, कैरोटीनॉयड (एक तरह का एंटी-ऑक्सीडेंट) और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर में एंटी-ओबेसिटी गुणों की तरह काम करते हैं। यह शरीर से फ्री रेडिकल्स और मोटापा बढ़ाने वाले टिश्यू को कम करते हैं, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है ।
कैंसर:- शोध में पाया गया है कि कैंसर से लड़ने में भी सेब खाने के फायदे देखे गए हैं। सेब के गुण आपको एक नहीं, बल्कि कई तरह के कैंसर से बचा सकते हैं। इनमें प्रोस्टेट, लंग्स और ओवरी कैंसर के साथ एसोफैगस, कोलन और ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं और शरीर में डिटॉक्सिफाइंग एंजाइम को बढ़ाने का काम करते हैं ।
मधुमेह:- एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, साबुत फल (होल फ्रूट) जैसे सेब के सेवन से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ा कर मधुमेह को कम करने में मदद कर सकता है ।

गॉल ब्लैडर स्टोन के लिए :- आमतौर पर गॉल ब्लैडर स्टोन छोटे-छोटे सख्त कणों के रूप में ब्लैडर में कोलेस्ट्रोल और बिलीरुबिन के अधिक जमाव के कारण बनते हैं। यह समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनका वजन जरूरत से ज्यादा होता है । ऐसे में फाइबर युक्त आहार, जैसे सेब का सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे गॉल ब्लैडर स्टोन से आराम मिल सकता है ।
रोग प्रतिरोधक :- सेब के फायदे और गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए सहायक हो सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपके शरीर को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के दुष्प्रभावों से बचाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-प्रोलाइफरेटिव गुण होते हैं, जो कोशिकाओं को क्षति से बचा कर प्रतिरोधक क्षमता के लिए सहायक के रूप में काम करते हैं। इसके अलावा, सेब में फाइटोकेमिकल मौजूद होते हैं, जो इम्यून प्रतिक्रिया को रेगुलेट करने का काम कर सकते हैं (1)।
सफेद दांत:- आपको सेहत के लिए सेब की जानकारी तो होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि सेब के गुण आपके दांतों को सफेद करने में भी मदद कर सकते हैं। सेब में मैलिक एसिड होता है, जो प्राकृतिक रूप से दांतों को सफेद करने का काम कर सकता है ।
कोलेस्ट्रोल:- सेब के सेवन से आपको कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद मिल सकती है। इसके कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले प्रभाव बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही यह आपको बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल स्तर की वजह से होने वाले हृदय रोग से भी बचाता है
अस्थमा:- अगर आप अस्थमा से ग्रसित हैं, तो सेब खाने के फायदे मिल सकते हैं। सेब फ्लावोनोइड से समृद्ध होते हैं । फ्लावोनोइड को अस्थमा से आराम दिलाने में लाभदायक माना गया है। फ्लावोनोइड में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-एलर्जिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाते हैं। साथ ही, इसमें एंटी अस्थमैटिक गुण भी पाए जाते हैं, जो अस्थमा के खतरे को कम कर आपको बेहतर तरीके से सांस लेने में मदद कर सकते हैं ।
अल्जाइमर :- ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के कारण अल्जाइमर जैसे न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग हो सकते हैं। वहीं, अब तक आपको सेब की जानकारी से यह तो समझ आ ही गया होगा कि यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होता है। ऐसे में एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फलों का सेवन आपको इन रोगों से बचाने में सहायक साबित हो सकता है। सेब का जूस ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और आपको अल्जाइमर से बचा सकता है।

आंत के लिए:- आंतों के लिए वो खाद्य पदार्थ अच्छे माने जाते हैं, जो फाइबर से भरपूर होते हैं। आंत से जुड़ी कई समस्याओं के लिए फाइबर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि शरीर में डाइटरी फाइबर की कमी से इर्रिटेबल बॉउल सिंड्रोम आंत में होने वाली समस्या जैसे पेट दर्द, कब्ज व दस्त हो सकते हैं । जैसा कि सेब की जानकारी में हम आपको बता चुके हैं कि सेब डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है, तो ऐसे में सेब खाने के फायदे काम कर सकते हैं । विशेषकर इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर लाभकारी हो सकता है। सेब की यह खासियत है कि यह दस्त या डायरिया और कब्ज दोनो के लिए ही फायदेमंद हो सकता है ।
लिवर के लिए:- सेब खाने के फायदे की बात करें, तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर आपके लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सेब के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में डिटॉक्सिफाई एंजाइम का प्रवाह बढ़ाते हैं । यही वजह है कि सुबह उठ कर एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपके लिवर को साफ करने में मदद मिलती है ।
पाचन शक्ति बेहतर करे :- सेब को डाइटरी फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है । फाइबर बाइल जूस (पाचक रस) को प्रेरित करता है, जिससे पाचन शक्ति बेहतर होती है। ऐसे में, कहा जा सकता है कि सेब के गुण आपको खाना पचाने में मदद कर सकते हैं ।
रक्त संचार के लिए:- सेब में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है । वहीं, रक्त के लिए आयरन जरूरी खनिज माना गया है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक प्रोटीन होता है, जो फेंफड़ों से ऑक्सीजन पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करता है । हम कह सकते हैं कि यह प्रक्रिया बेहतर रक्त संचार को बढ़ावा देने का काम करती है। हालांकि, सीधे तौर पर रक्त संचार के लिए सेब कितना कारगर है, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है। सेब खाने के फायदे यह भी हैं कि आयरन से समृद्ध होने की वजह से यह आपको एनीमिया से भी बचा सकता है ।
हड्डियों के लिए:- हड्डियों के लिए कैल्शियम और फास्फोरस दो बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। हड्डियों को बनाने में इन दोनों तत्वों की अहम भूमिका होती है। इन दोनों पोषक तत्वों की पूर्ति से ऑस्टियोपोरोसिस को ठीक किया जा सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी स्थिति है, जो हड्डियों को कमजोर करती है, जिससे हड्डियां आसानी से टूट सकती हैं । ऐसे में, सेब खाने के फायदे हो सकते है क्योंकि इसमें कैल्शियम और फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है ।
आंखों की रोशनी बढ़ाए:- कई बार लोगों को कम रोशनी में ठीक से दिखाई नहीं देता। यह विटामिन-ए की कमी से हो सकता है। शोध से पता चला है कि विटामिन-ए की कमी से निक्टलोपिया (रतौंधी) हो सकता है । इससे बचने के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन-ए से समृद्ध होता है और आपकी आंखों की रोशनी (खासकर रात की) बढ़ाने में मदद कर सकता है।
काले घेरों के लिए:- सेब खाने के फायदे आपको आंखों के नीचे के काले घेरे हटाने में भी मिल सकता है। सेब विटामिन-ए से समृद्ध होता है । शोध में पता चला है कि विटामिन-ए त्वचा में कोलेजन (त्वचा के टिश्यू को जोड़ कर रखने वाला प्रोटीन) को बढ़ाने में मदद करता है और मेलेनिन (एक प्रकार का अमीनो एसिड, जिससे त्वचा, बालों और आंखों को रंग मिलता है) की मात्रा कम करता है। इसके परिणामस्वरूप, विटामिन-ए काले घेरे कम करने में मदद कर सकता है।
सेब का उपयोग –

लेख के इस भाग में आप जानेंगे कि सेब को कैसे खाना चाहिए, कितना खाना चाहिए और कब खाना चाहिए।
कैसे खाना चाहिए: आप सेब को सीधे या उसे काटकर भी खा सकते हैं। स्वाद के लिए आप उस पर थोड़ा-सा काला नमक भी लगा सकते हैं।
सेब को अन्य फलों के साथ फ्रूट सलाद के रूप में खा सकते हैं। चाहें तो स्वाद के लिए उस पर थोड़ा-सा चाट मसाला मिला सकते हैं। आप सेब का जूस निकालकर पी सकते हैं। सेब की आप स्मूदी भी बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसमें आप दूध और शहद भी मिला सकते हैं। सेब का उपयोग आप एप्पल पाई, केक, फ्रूट कस्टर्ड, डोनट और एप्पल फ्रेंच टोस्ट बनाने में भी कर सकते हैं।
कितना खाना चाहिए: सेब में प्रति 100 ग्राम 52 कैलोरी होती है, तो एक दिन में आप एक बड़ा या मध्यम आकार का सेब खा सकते हैं।
कब खाना चाहिए: सेब खाने के फायदे उठाने के लिए इसका सेवन नाश्ते में करने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो इसे शाम को स्नैक्स के साथ भी खा सकते हैं।
किसी भी सामग्री के फायदों के साथ उसके नुकसान जानना भी जरूरी है। तो सेब के फायदे और गुण जानने के बाद आपको सेब के नुकसान बताते हैं।
सेब के नुकसान – सेब का सेवन वैसे तो सुरक्षित है, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से आपको सेब के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कई लोगों को कुछ फलों के पराग से भी एलर्जी हो सकती है, जिसे चिकित्सकीय भाषा में पोलेन एलर्जी कहा जाता है। कई लोगों को सेब का अधिक सेवन करने से एलर्जी हो जाती है, जिसके लक्षण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं :

- होठों में सूजन
- जीभ में सूजन
- गले में सूजन
- हे फीवर (एक प्रकार की एलर्जी जिसमें आंखों और नाक से पानी आता है और खुजली होती है)
- ओरल एलर्जी सिंड्रोम
- तीव्रग्राहिता – चेहरे पर सूजन
