देवरिया जिले के नागरी प्रचारिणी सभा काव्य गोष्ठी में “आर्यावर्ती सरोज आर्या”।

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के नागरी प्रचारिणी सभा में, कल मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें अध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी, उपाध्यक्ष-सरोज पाण्डेय, और निर्भीक चन्द्र विश्वकर्मा, महामंत्री-अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व मंत्री-इन्द्र कुमार दीक्षित, संयुक्त मंत्री-सौरभ श्रीवास्तव, आय-व्यय निरीक्षक रमेश चन्द्र तिवारी, विज्ञान संचारक-अनिल कुमार तिवारी, पूर्व शहर मंत्री ऋषिकेश मिश्रा, प्रधानाचार्या पुष्पा त्रिपाठी, और लखनऊ से आईं साहित्यकार और कवयित्री आर्यावर्ती सरोज आर्या ने भाग लिया। कार्यक्रम पूर्ण सुनियोजित तरीके से किया गया। सर्व प्रथम मां वीणा पाणी की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वाणी वंदना अंजली अरोरा ने किया। तत्पश्चात लखनऊ से आईं साहित्यकार एवं कवयित्री आर्यावर्ती सरोज “आर्या ” अपने गीत की प्रस्तुति दी। नागरी प्रचारिणी सभा के सदस्यों के साथ ही कवि गण और श्रोता गण भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सुविख्यात मोती बीए जी के सुपुत्र भी उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने पिता के द्वारा किए गए बहुमूल्य कार्यों का उल्लेखन किया। आर्यावर्ती सरोज “आर्या ” को नागरी प्रचारिणी सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा वहां की पत्रिका और समाचार पत्र भी भेंट की गई।